एलन मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी को कोर्ट ने दी नाम बदलने की इजाजत, कहा- नया बर्थ सर्टिफिकेट जल्द जारी होगा
नई दिल्ली। अमेरिकी बिजनेसमैन और टेस्ला के सीओ एलन मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी ने कोर्ट से नाम बदलने की इजाजत मांगी थी। अब कोर्ट ने मस्क की बेटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे नाम बदलने की इजाजत दे दी है। 18 साल की जेवियर ने अपना जेंडर बदलवाने के बाद अपना नाम बदलकर …
नई दिल्ली। अमेरिकी बिजनेसमैन और टेस्ला के सीओ एलन मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी ने कोर्ट से नाम बदलने की इजाजत मांगी थी। अब कोर्ट ने मस्क की बेटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे नाम बदलने की इजाजत दे दी है। 18 साल की जेवियर ने अपना जेंडर बदलवाने के बाद अपना नाम बदलकर विवियन जेना विल्सन कर लिया है। अब वो कानूनी दस्तावेजों पर भी अपना नाम बदलवाना चाहती हैं, इसके लिए उन्होंने एक कोर्ट में नाम बदलने और नया बर्थ सर्टिफिकेट जारी करने की याचिका दायर की थी। कोर्ट ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए नाम बदलने की इजाजत दे दी है। कोर्ट ने बताया कि जल्द ही जेवियर को नया जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

याचिका में जेवियर ने यह भी कहा कि वे अपने बायोलॉजिकल पिता से सभी संबंध खत्म करने की बात भी कही थी। जेवियर ट्रांसजेंडर मस्क ने कहा था, ‘मैं अपने बायोलॉजिकल पिता के साथ ना रहना चाहती हूं ना उनसे कोई रिश्ता रखना चाहती हूं।’ उन्होंने अपने नाम में अपनी मां का नाम शामिल किया है।
विवियन की मां जस्टिन विल्सन कनाडाई लेखिका हैं। जस्टिन विल्सन और एलन मस्क की शादी साल 2000 में हुई थी और 2008 में दोनों का तलाक हो गया। एलन मस्क की ओर से इस बारे में अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। एलन मस्क के 8 बच्चे हैं, उनके बच्चे सोशल मीडिया पर कम ही चर्चा में रहे।
ये भी पढ़ें : अमेरिका में गर्भपात के फैसले पर जो बाइडेन-कमला हैरिस नाराज, कहा- ये देश के लिए दुखद दिन
