शिंदे गुट को सता रहा परिवार का डर! सीएम उद्धव को चिट्ठी लिखकर मांगी सुरक्षा, संजय राउत ने दिया ये जवाब…
मुंबई। माहाराष्ट्र में शिवसेना दो धड़ों में बंट गई है। एक धड़ा एकनाथ शिंदे खेमे में चला गया और बाकी बचे उद्धव ठाकरे के खेमे में हैं। इस बीच एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनके खेमे के विधायकों की सुरक्षा महाराष्ट्र सरकार ने हटा दी है। इस मामले पर उद्धव खेमे की शिवसेना के नेता …
मुंबई। माहाराष्ट्र में शिवसेना दो धड़ों में बंट गई है। एक धड़ा एकनाथ शिंदे खेमे में चला गया और बाकी बचे उद्धव ठाकरे के खेमे में हैं। इस बीच एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनके खेमे के विधायकों की सुरक्षा महाराष्ट्र सरकार ने हटा दी है। इस मामले पर उद्धव खेमे की शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा है कि किसी की सुरक्षा नहीं हटाई गई है।
उन्होंने एकनाथ शिंदे की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप महाराष्ट्र से बाहर हैं सुरक्षा किसी नहीं हटाई गई है। तो वहीं गृह मंत्रालय के सूत्रों से भी जानकारी सामने आ रही है कि किसी भी बागी विधायक की सुरक्षा नहीं हटाई गई है। उन्होंने आगे और जानकारी देते हुए कहा है कि शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारी की बैठक होने वाली है जिसमें बड़ा फैसला लिया जाएगा। कुछ नियुक्तियां भी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे और बाकी विधायक अभी महाराष्ट्र से बाहर हैं, जब वो मुंबई आ जाएंगे को वो भी हमारे पक्ष में आ जाएंगे।
