आगरा : निरीक्षण में दिखी खामियां, कहीं शिक्षक तो कहीं बच्चे मिले गायब
आगरा, अमृत विचार। गर्मियों की छुट्टियों के बाद अब परिषदीय विद्यालय खुल गए हैं। शासन की मंशा के अनुरूप सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों में पढाई का बेहतर माहौल बनाने में अफसर जुट गए हैं। लेकिन इसमें धरातल पर रोज़ नयी खामियां नज़र आ रही हैं। बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों का मंडलीय सहायक …
आगरा, अमृत विचार। गर्मियों की छुट्टियों के बाद अब परिषदीय विद्यालय खुल गए हैं। शासन की मंशा के अनुरूप सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों में पढाई का बेहतर माहौल बनाने में अफसर जुट गए हैं। लेकिन इसमें धरातल पर रोज़ नयी खामियां नज़र आ रही हैं।
बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों का मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में कई खामियां पायी गईं। कहीं शिक्षक पूरे थे। तो कहीं शिक्षा की गुणवत्ता नहीं पायी गई। स्कूलों में साफ सफाई नहीं थी। साथ ही सभी बच्चे ड्रेस में भी नहीं मिलें।
एडी बेसिक आगरा और मथुरा के स्कूलों का निरीक्षण किया। जिसके तहत प्राथमिक विद्यालय मांगरौल में शिक्षक उपस्थित थे। लेकिन साफ सफाई नहीं थी। छात्रों की उपस्थिति भी शत-प्रतिशत नहीं पायी गईं। उच्च प्राथमिक विद्यालय मागरौल गूजर में सहायक अध्यापक आकस्मिक अवकाश पर मिलीं। इसके साथ ही बच्चों का शैक्षिक स्तर उनके कक्षा अनुरूप ठीक नहीं है। इसके सथ ही प्राथमिक विद्यालय नगला सपेरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय सालवान विकास खण्ड बल्देव में शिक्षक और शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए जाने पर वेतन काटने के आदेश दिए।
यह भी पढ़ें –मुरादाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बच्चों में योग के प्रति उत्साह
