AUS Vs SL : मैदान श्रीलंका का और नारे ऑस्ट्रेलिया के, इतना प्यार देख भावुक हुए कप्तान एरोन फिंच, देखें वीडियो
नई दिल्ली। श्रीलंका इस वक्त आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहा है। लेकिन, ऐसे मुश्किल वक्त में भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने श्रीलंका का दौरा कर नई मिसाल कायम की है। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेली गई पांच मैचों की रोमांचक सीरीज से श्रीलंका के लोगों के चेहरों पर खुशियां वापस लौटी है। …
नई दिल्ली। श्रीलंका इस वक्त आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहा है। लेकिन, ऐसे मुश्किल वक्त में भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने श्रीलंका का दौरा कर नई मिसाल कायम की है। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेली गई पांच मैचों की रोमांचक सीरीज से श्रीलंका के लोगों के चेहरों पर खुशियां वापस लौटी है। सीरीज की समाप्ति होने के बाद कोलंबो के स्टेडियम में मौजूद फैंस ने बेहद ही खास अंदाज में ऑस्ट्रेलिया का शुक्रिया अदा किया और पूरा स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया-ऑस्ट्रेलिया के नारों से गूंज उठा।
"We're generally the enemy" ?
The scenes in Colombo after the fifth ODI were unreal and left Glenn Maxwell and the Aussies stunned as fans thanked them for touring ? #SLvAUS pic.twitter.com/Xugt5KVmyX
— cricket.com.au (@cricketcomau) June 24, 2022
इतना ही नहीं श्रीलंका के हजारों फैंस ऑस्ट्रेलिया का शुक्रिया अदा करने के लिए पोस्टर भी बनाकर लाए थे। श्रीलंकाई फैंस का ऐसा रिएक्शन देखकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच भी भावुक हो गए। साथ ही उन्होंने श्रीलंका की टीम को सीरीज जीतने पर बधाई धी। फिंच ने कहा, ”श्रीलंका की टीम ने शानदार खेल दिखाया और वो जीत के हकदार थे। श्रीलंका में जो प्यार मिला है वो अद्भूत है। हमारी टीम सभी श्रीलंकाई फैंस का शुक्रिया अदा करती है। ग्लेन मैक्सवेल फैन्स का ऐसा प्यार देख इमोशनल हुए, उन्होंने कहा कि ये बहुत ही असमान्य था, मैं साथी प्लेयर्स से बात कर रहा था कि ये हमारे लिए स्पेशल फीलिंग है, हमने जिस तरह ग्राउंड का चक्कर काटा।
A lap of honour by Australia after the ODI series ❤️
as the whole Colombo crowd were chanting 'Australia, Australia' as a thank you to the Aussies for touring ????#Cricket #Australia #SLvAUS #SriLanka #GlennMaxwell #AaronFinch #DavidWarner #PatCumminspic.twitter.com/bmtVSWqaeU
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) June 24, 2022
गौरतलब है कि यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट से जीता। हालांकि, मेहमान टीम पांच मुकाबलों की सीरीज पर 2-3 से गंवा बैठी है और श्रीलंका ने वनडे सीरीज़ 3-2 से अपने नाम किया है। वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया को मेजबानों के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई लिमिटेड ओवर सीरीज के कई खिलाड़ी स्वदेश लौट जाएंगे। श्रीलंका इन दिनों मुश्किलों से जूझ रहा है, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने अपना दौरा रद नहीं किया और पूरी सीरीज़ खेलने का फैसला किया। यह श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड के लिए अहम था, क्योंकि सीरीज़ से करोड़ों रुपये की कमाई भी होती है और जो इस वक्त काफी अहम है।
Congratulations Sri Lanka! ? ?
A first home ODI series win against Australia in 30 years.
? Watch the upcoming #SLvAUS Test series on https://t.co/CPDKNxoJ9v (in select regions) pic.twitter.com/XjDCj6WOrr
— ICC (@ICC) June 24, 2022
ये भी पढ़ें : एशियाई खेल और विश्व चैंपियनशिप में एक माह का अंतर रहने पर दोनों में भाग लूंगा : बजरंग पुनिया
