भदोही: सर्राफ से की गई लाखों की लूट, आभूषणों से भरा थैला छीन कर फरार हुए बदमाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भदोही। जिले के चैरी क्षेत्र में शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बले पर सर्राफ से आभूषणों से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चैरी इलाके के समालकोट निवासी अजय कुमार सेठ आज सुबह करीब आठ लाख रूपये कीमत के आभूषणों से भरा थैला लेकर बाइक …

भदोही। जिले के चैरी क्षेत्र में शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बले पर सर्राफ से आभूषणों से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि चैरी इलाके के समालकोट निवासी अजय कुमार सेठ आज सुबह करीब आठ लाख रूपये कीमत के आभूषणों से भरा थैला लेकर बाइक से अपने दुकान पल्हैंया जा रहे थे कि मानिकपुर-उगापुरमार्ग के भकोड़ा गांव के निकट बाइक सवार बदमाशों ने उनका रास्ता रोका और हथियार दिखा कर आभूषण से भरा बैग लेकर फरार हो गये।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर मुख्य मार्गो की नाकेबंदी करके लुटेरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। जिस रास्ते से बदमाश भागे हैं, उन रास्तों पर पड़ने वाले सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।

पढ़ें-बाराबंकी : राज्यमंत्री ने किया घरौनी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ, 108 लोगों को दी गई घरौनी

संबंधित समाचार