पीलीभीत: नकली नोट छापने वाले को नहीं मिली जमानत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। नकली नोट छापने के आरोप में जेल भेजे गए आरोपी को जमानत नहीं मिल सकी। उसकी ओर से सत्र न्यायाधीश सुधीर कुमार ने आरोपी की ओर से दाखिल किए गए जमानत प्रार्थना पत्र को सुनवाई के बाद निरस्त कर दिया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार हजारा थाने के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह …

अमृत विचार, पीलीभीत। नकली नोट छापने के आरोप में जेल भेजे गए आरोपी को जमानत नहीं मिल सकी। उसकी ओर से सत्र न्यायाधीश सुधीर कुमार ने आरोपी की ओर से दाखिल किए गए जमानत प्रार्थना पत्र को सुनवाई के बाद निरस्त कर दिया है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार हजारा थाने के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह परमार पुलिस बल के साथ सरकारी वाहन से गश्त पर थे।

इस बीच नकली भारतीय मुद्रा की नेपाल के रास्ते तस्करी की सूचना मिली। इस बीच एक व्यक्ति को नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 776/4 के पास से पकड़ा। पूछने पर उसने अपना नाम जयकिशन चौधरी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 500-500 रुपये के नकली नोट बरामद हुए।

पूछताछ में सामने आया कि राधवपुरी गांव निवासी गोविंद सिंह पुत्र काला सिंह भी शामिल है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर उसे भी पकड़ा। उसके कब्जे से नकली नोट बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले लैपटाप और प्रिंटर को बरामद किया था। इस मामले में आरोपी गोविंद सिंह की ओर से अपना द्वितीय जमानत प्रार्थना पत्र सत्र न्यायाधीश सुधीर कुमार की अदालत में दाखिल किया गया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद सत्र न्यायाधीश ने मामले को गंभीर बताते हुए जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: ट्रक व अनुबंधित बस की टक्कर में चालक-परिचालक समेत पांच की मौत, 20 यात्री घायल

संबंधित समाचार