Suicide: फंदे से लटका मिला इस मशहूर विलेन का शव, सिनेमा जगत में शोक की लहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। ओड़िया सिनेमा जगत के मशहूर खलनायक राय मोहन परीड़ा ने अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस ने इसे अभी आत्महत्या करार दिया है। लकिन पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच करेगी। राय मोहन 58 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा …

मुंबई। ओड़िया सिनेमा जगत के मशहूर खलनायक राय मोहन परीड़ा ने अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस ने इसे अभी आत्महत्या करार दिया है। लकिन पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच करेगी। राय मोहन 58 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। ये कदम उठाने से पहले उन्होने अपनी पत्नी और बेटी को “बाय” का मैसेज भेजा था।

जानकारी के मुताबिक, राय मोहन परीड़ा के परिवार के सदस्यों ने बताया कि शुक्रवार सुबह कमरे में उनकी बॉडी फंदे से लटकती (Suicide) हुई मिली। कमिश्नरेट पुलिस के स्थानीय मनचेश्वर थाना अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में राय मोहन परीड़ा की मौत का मामला आत्महत्या प्रतीत होता है। इस घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-दिलीप कुमार के निधन से शोकाकुल बॉलीवुड ने कहा-सिनेमा जगत के एक युग का अंत..

संबंधित समाचार