पीलीभीत में फूटा कोरोना बम, 21 नए पॉजिटिव केस आए सामने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। कोरोना के प्रति बरती जा रही लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ने लगी है। लोगों के द्वारा सामाजिक दूरी का पालन और मास्क न लगाने के कारण कोरोना संक्रमण जिले में दोबारा से रफ्तार पकड़ने लगा है। शनिवार को बीएसएल लैब से जारी हुई सूची में एलएच शुगर फैक्ट्री के अध्यक्ष और …

अमृत विचार, पीलीभीत। कोरोना के प्रति बरती जा रही लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ने लगी है। लोगों के द्वारा सामाजिक दूरी का पालन और मास्क न लगाने के कारण कोरोना संक्रमण जिले में दोबारा से रफ्तार पकड़ने लगा है। शनिवार को बीएसएल लैब से जारी हुई सूची में एलएच शुगर फैक्ट्री के अध्यक्ष और मरौरी ब्लॉक के नौ लोगों समेत 21 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

एक साथ 21 कोरोना संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। सीएमओ आनन-फानन में सभी टीमों को एक्टिव करते हुए मरीजों को ट्रेस करने में जुटा दिया है। खास बात यह है कि इनमें जितने भी मरीज मिले हैं। इनमें अधिकतर मरीजों के मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। ऐसे में कई मरीज अभी तक ट्रेस भी नहीं हो सके हैं। 21 नए केस मिलने के बाद अब संक्रमितों की संख्या 50 के पार हो गई है।

एलएच शुगर फैक्ट्री के अध्यक्ष को बीते दिनों कई दिनों से खांसी बुखार आ रहा था। इस पर उन्होंने 24 जून को अपनी एंटीजन किट से कोरोना की जांच कराई थी। जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव निकले। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। हालांकि उन्हें किसी भी प्रकार कोई भी लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। वहीं कैंपस में संक्रमित मिलने की वजह से लोगों की धड़कनें बढ़ गईं हैं। इधर, शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में मरौरी ब्लॉक के गांव पंडरी में दो और बिठौरा में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

इसके अलावा इसी ब्लॉक के गांव बल्देवपुर, जादवपुर, नवदिया घेसू और बग्गा में एक- एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा पूरनुपर ब्लॉक में मुड़ा, ढाका और मकरंदपुर, लालपुर शिवनगर में एक-एक केस मिला है। वहीं अमरिया ब्लॉक में हर्रायपुर में दो और बरेली का एक युवक अमरिया में पॉजिटिव मिला है। ललौरीखेड़ा ब्लॉक में रुपपुर कृपा और आलियापुर में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। बरखेड़ा ब्लॉक के गांव अधकटा में एक कोरोना पॉजिटिव मिला।

इसक अलावा शहर में मोहल्ला सुनगढ़ी का रहने वाला एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के अनुसार सभी रैंडम सैंपलिंग के दौरान पकड़ में आए हैं। इनमें कुछ ने स्वयं लक्षण दिखने पर जांच कराई थी तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र में सीएचसी पर इलाज के लिए पहुंचे तो उनका रैंडम सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट आने के बाद सभी ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि देर शाम तक कई केस ट्रेस नहीं हो सके थे। इधर, जितने मरीज मिले। उनका चेकअप करने के बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही संपर्क में आने वालों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: प्रतिभावान युवाओं को कठिन दौर से गुजरते देख मन व्यथित- भाजपा सांसद वरुण गांधी

संबंधित समाचार