भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और कृषि विभाग के अधिकारियों ने पकड़ी खाद की खेप, केस दर्ज
मोतीपुर/बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर शनिवार को जिला कृषि अधिकारी और एसएसबी की टीम ने छापेमारी करते हुए एक पिक अप वाहन यूरिया और डीएपी बरामद की। चालक जंगल में फरार हो गया। जिला कृषि अधिकारी ने चालक, वाहन स्वामी और व्यापारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया है। …
मोतीपुर/बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर शनिवार को जिला कृषि अधिकारी और एसएसबी की टीम ने छापेमारी करते हुए एक पिक अप वाहन यूरिया और डीएपी बरामद की। चालक जंगल में फरार हो गया। जिला कृषि अधिकारी ने चालक, वाहन स्वामी और व्यापारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया है। भारत नेपाल सीमा पर खाद तस्करी की सूचना मिल रही थी।
जिस पर शनिवार को जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी और एसएसबी की टीम ने चितलहवा और टेपरा गांव के बीच छापेमारी अभियान चलाया। कोतवाली मूर्तिहा क्षेत्र में टीम ने जंगल के किनारे एक पिक अप वाहन को पकड़ लिया। जबकि चालक जंगल में फरार हो गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि वाहन संख्या यूपी 34 सी 7933 से 15 बोरी डीएपी और 20 बोरी यूरिया बरामद हुई।
जबकि नेपाल सीमा से पांच किलोमीटर के दायरे में खाद की बिक्री और तस्करी नहीं हो सकती। इस पर जिला कृषि अधिकारी ने कोतवाली में वाहन चालक, वाहन मालिक और अज्ञात व्यापारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि वाहन को पुलिस ने सीज कर दिया है। जबकि खाद को अपने कब्जे में ले लिया गया है। मालूम हो कि 15 दिन में विभाग द्वारा तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
यह भी पढ़ें:-खटीमा: भारत-नेपाल सीमा में तारबाड़ के विवाद का हुआ पटाक्षेप, बनी सहमति
