रामपुर: गाजियाबाद के युवक की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ट्रक चालक ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक युवक लोनी का रहने वाला बताया गया है। जिला …

रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ट्रक चालक ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक युवक लोनी का रहने वाला बताया गया है।

जिला गाजियाबाद के  लोनी निवासी भगवत बिष्ट (30) गाजियाबाद में एक कोरियर कंपनी में कार्य करते थे। भगवत विष्ट की शादी  कुछ  समय पहले हल्द्वानी निवासी एक युवती से हुई थी। शुक्रवार शाम को पांच बजे भगवत बिष्ट लोनी से अपनी ससुराल हल्द्वानी  जाने के लिए बाइक से घर से निकले थे। इस दौरान रास्ते में रामपुर बाइपास पर बरेली की और से आए एक ट्रक चालक ने युवक की बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को ‌कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बाद में हादसे की सूचना युवक के‌ परिजनों को दी।

सूचना पर शनिवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचे परिजन शव का पोस्टमार्टम कराकर घर ले गए। मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिराही ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक का पता लगाया जा रहा है। हादसे में लोनी निवासी युवक की मौत हुई है। तहरीर नही मिली है, मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- वर्ल्ड हेल्थ नेटवर्क ने मंकीपॉक्स को घोषित किया महामारी, अब तक 58 देशों में 3,417 मरीज मिले

संबंधित समाचार