पीलीभीत: एक्शन में प्रशासन, सवारी ले जा रहे लोडर को पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। असम हाईवे पर दो दिन पहले हुए हादसे में गोला (लखीमपुर खीरी ) के रहने वाले एक ही परिवार के 10 समेत ग्यारह लोगों की मौत के बाद प्रशासन एक्शन मोड में आया है। जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देश पर एआरटीओ अमिताभ राय ने हाईवे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। टनकपुर हाईवे …

अमृत विचार, पीलीभीत। असम हाईवे पर दो दिन पहले हुए हादसे में गोला (लखीमपुर खीरी ) के रहने वाले एक ही परिवार के 10 समेत ग्यारह लोगों की मौत के बाद प्रशासन एक्शन मोड में आया है। जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देश पर एआरटीओ अमिताभ राय ने हाईवे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। टनकपुर हाईवे पर एक लोडर वाहन को पकड़ा, जिसमें दो दर्जन से अधिक सवारियां भरी हुई थी। उसके अलावा कई अन्य वाहनों पर भी सख्त कार्रवाई की गई। इस तरह से नियम विरुद्ध तरीके और जोखिम भरे सफर को लेकर लोगों को जागरूक भी किया। परिवहन विभाग की कार्रवाई से हाईवे पर खलबली मची रही।

हरिद्वार से गंगा नहाकर डीसीएम में सवार होकर लौट रहे गोला कस्बा निवासी लालमन के परिवार के 10 लोग और चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। असम हाईवे पर गजरौला कस्बे के पास उनका वाहन चालक को झपकी आने के चलते पेड़ में टकराकर पलट गया था। इस हादसे में लालमन की गृहस्थी ही उजड़ गई थी। इस हादसे के बाद से सवाल उठ रहे थे कि आखिर लोडर वाहन में सवारियों को सफर कैसे हो रहा है। सिस्टम पर साठगांठ के आरोप भी लग रहे थे। जिलाधिकारी ने इस मसले पर सख्ती दिखाई। शा

सन को भी पत्राचार किया गया। साथ ही व्यवस्था में सुधार के लिए जनपद स्तर पर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद शनिवार को एआरटीओ ने टीम के साथ बरेली हाईवे, टनकपुर हाईवे, असम हाईवे पर चेकिंग की। गौहनिया चौराहा के पास एक लोडर वाहन को पकड़ा। उसमें दो दर्जन से अधिक सवारियां भरी हुई थी। इस पर चालक की कड़ी फटकार लगाई गई। लोगों को भी सुरक्षित सफर को लेकर जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि बीते दिनों हुए हादसे को लेकर सख्ती की गई है। इस तरह से नियम विरुद्ध तरीके से दौड़ रहे वाहनों पर लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत में फूटा कोरोना बम, 21 नए पॉजिटिव केस आए सामने

संबंधित समाचार