गोंडा: कमरे में फंदे से लटका मिला बैंक के रिकवरी एजेंट का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के विष्णुपुरी कालोनी में रहने वाले प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के रिकवरी एजेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विष्णुपुरी कॉलोनी के रहने वाले अभय कुमार ने …

गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के विष्णुपुरी कालोनी में रहने वाले प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के रिकवरी एजेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विष्णुपुरी कॉलोनी के रहने वाले अभय कुमार ने बताया कि प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की कचहरी शाखा में रिकवरी एजेंट के तौर पर कार्यरत अंकित श्रीवास्तव उनके मकान में किराए पर रहता था। अंकित पिछले कुछ दिनों से परेशान दिखाई दे रहा था।

शुक्रवार की देर रात अंकित ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़े:-रुद्रपुर: जिला सहकारी बैंक में बकाया वसूली व अनियमितताओं की जांच को बनेगी कमेटी

संबंधित समाचार