बरेली: अब बच्चों के मन से गणित और विज्ञान का डर दूर करेंगे एआरपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। परिषदीय विद्यालय के बच्चों के मन से गणित और विज्ञान का डर अकेडमिक रिर्सोस पर्सन (एआरपी) दूर करेंगे। बच्चों में लर्निंग आउटकम ( अध्ययन का अधिगम) के आधार पर सीखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए गणित और विज्ञान के एआरपी द्वारा अभियान चलाया जाएगा। विज्ञान और गणित के एआरपी को विषय की अवधारणाओं …

बरेली, अमृत विचार। परिषदीय विद्यालय के बच्चों के मन से गणित और विज्ञान का डर अकेडमिक रिर्सोस पर्सन (एआरपी) दूर करेंगे। बच्चों में लर्निंग आउटकम ( अध्ययन का अधिगम) के आधार पर सीखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए गणित और विज्ञान के एआरपी द्वारा अभियान चलाया जाएगा। विज्ञान और गणित के एआरपी को विषय की अवधारणाओं को समझने के लिए आईआईटी गांधीनगर के क्रिएटिव लर्निंग सेंटर के जरिये ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया था।

एसआरजी डा. अनिल चौबे ने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से एआरपी व चयनित शिक्षकों को रोजाना की दिनचर्या में शामिल वस्तुओं व छोटी छोटी मशीनों के जरिए विज्ञान व गणित विषयों के बारे में जानकारी दी गई थी। अगले माह में जनपद स्तर पर यह अभियान शुरू करा दिया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि विज्ञान व गणित के एआरपी और कुछ चयनित शिक्षकों को प्रशिक्षित कर बच्चों के अंदर विज्ञान और गणित के भय को समाप्त कर एक नई सोच विकसित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

 

संबंधित समाचार