अमरोहा: जमीन पर कब्जा करने से मना किया तो दबंगों ने वृद्ध महिला पर डाला तेजाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। तहसील क्षेत्र में बुजुर्ग महिला द्वारा जमीन पर कब्जा करने को मना किया तो दबंगों ने बुजुर्ग महिला पर तेजाब डालकर घायल कर दिया। जिससे बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। तहसील क्षेत्र के गांव ब्रह्मबाद निवासी …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। तहसील क्षेत्र में बुजुर्ग महिला द्वारा जमीन पर कब्जा करने को मना किया तो दबंगों ने बुजुर्ग महिला पर तेजाब डालकर घायल कर दिया। जिससे बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

तहसील क्षेत्र के गांव ब्रह्मबाद निवासी 65 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी गिरीश कुमार का आरोप है कि परिवार के ही सदस्य उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। इसको लेकर कई बार झगड़ा भी हुआ था। लेकिन ग्रामीणों की मदद से झगड़े को समझा दिया गया था। लेकिन आज फिर परिवार के ही कुछ सदस्य मुन्नी देवी की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे थे।

जैसे ही मुन्नी देवी ने इसका विरोध किया तो घर के सदस्य देवर और देवरानी ने उसके शरीर पर तेजाब डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा थाने में तहरीर दी गई। वहीं थाना पुलिस ने वृद्ध महिला की हालत को गंभीर देखते हुए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए रेफर कर दिया। थाना अध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: दूल्हे का स्वागत करने पहुंची साली के साथ युवकों ने की छेड़खानी, मारपीट

संबंधित समाचार