लखनऊ: पीपे वाले पुल से गुजरते समय बढ़ जाती है धड़कन, आये दिन होते हैं हादसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के गऊ धाट स्थिति पीपे वाला पुल से रोजाना हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है, इस पुल की हालत जर्जर है। जिसके कारण आये दिन लोग चोटिल होते हैं। स्थानीय लोग दाउदनगर, दौलतगंज, काशी बिहार, मोनी पुरवा को जोड़ने वाले गोमती नदी पर बने पीपे वाले पुल की जगह पक्का पुल …

लखनऊ। राजधानी के गऊ धाट स्थिति पीपे वाला पुल से रोजाना हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है, इस पुल की हालत जर्जर है। जिसके कारण आये दिन लोग चोटिल होते हैं। स्थानीय लोग दाउदनगर, दौलतगंज, काशी बिहार, मोनी पुरवा को जोड़ने वाले गोमती नदी पर बने पीपे वाले पुल की जगह पक्का पुल बनाए जाने की मांग लंबे अरसे से करते आ रहे हैं।

क्षेत्र के निवासियों द्वारा एसडीएम से लेकर के मुख्यमंत्री तक ज्ञापन दिया गया, धरना प्रदर्शन किया गया,लेकिन आज तक पुल नहीं बन पाया, एक बार फिर क्षेत्रीय निवासियों को लेकर के प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव व भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मेयर प्रत्याशी अजय त्रिपाठी समेत दर्जनों लोगों ने पीपे वाले पुल पर ही प्रदर्शन किया और पक्का पुल बनाए जाने की मांग उठाई है।

जर्जर पुल की तत्काल मरम्मत कराये सरकार

भारतीय उद्योग किसान व्यापार के प्रदेश अध्यक्ष व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज अपर नगर आयुक्त अभय पान्डेय से मिलकर जर्जन पुल के मरम्मत की मांग की। अजय त्रिपाठी मुन्ना ने बताया कि पुराने लखनऊ गऊ धाट स्थिति पीपे वाला पुल जहां पर प्रत्येक दिन हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है, यहां पर हमलोग पक्के पुल के निर्माण की मांग कर रहे हैं,लेकिन जब तक पक्का पुल नहीं बनता है, तब तक क्षतिग्रस्त पीेपे वाले पुल की मरम्मत जरूरी है।

जिसके कारण आये दिन कोई न कोई धटना घटित होती रहती है, कई बार लोग नदी में गिर चुके हैं, पुल की मरम्मत कराये जाने के लिए इससे पहले भी क्षेत्रीय अधिकारियों से कई बार बात हुई,लेकिन अभी तक मरम्मत का कार्य प्रारंभ नही हो पाया । उन्होंने बताया कि अगर जल्द ही टूटे पीपे वाले पुल का मरम्मत न हुआ तो पुल पर ही बैठ कर धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

प्रतिनिधि मंडल में भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, मोहम्मद मुस्ताक अहमद, समाजिक कार्यकर्ता विवेक पांडेय ,रामशरण पाठक , होरी लाल लोधी, मनोज मिश्रा, ब्रजेश शुक्ला , सहित कई क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ के इस इलाके में पक्का पुल बनाने की उठने लगी मांग, एक लाख आबादी को मिलेगा फायदा

संबंधित समाचार