बदायूं: बुजुर्ग दंपती की हत्या, अलग-अलग घरों में मिले शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव दांवरी में बुजुर्ग दंपती के शव अलग-अलग घरों मिले। शनिवार की दोपहर बदबू आने की वजह से ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों के शव कई दिन पुराने लग रहे थे। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गांव निवासी बुजुर्ग प्रेमशंकर और …

बदायूं, अमृत विचार। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव दांवरी में बुजुर्ग दंपती के शव अलग-अलग घरों मिले। शनिवार की दोपहर बदबू आने की वजह से ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों के शव कई दिन पुराने लग रहे थे। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

गांव निवासी बुजुर्ग प्रेमशंकर और उनकी पत्नी भगवान देई साथ रहते थे। उनकी तीन बेटे रामपाल, गेंदन लाल और इंद्रपाल जिले से बाहर नौकरी करते थे। गांव में प्रेमशंकर के दो घर हैं। एक गांव और दूसरा गांव के बाहरी हिस्से में। पैतृक घर में दंपती रहते थे। बेटों के जिले से बाहर रहने की वजह से दंपती अलग-अलग मकान में सोते थे।

शनिवार को बदबू आई तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची। प्रेमशंकर का शव उनके पैतृक और पत्नी का शव बेटे इंद्रपाल के घर में मिला। एसपी देहात, सीओ बिसौली ने घटनास्थल का जायला लिया। शव कई दिन पुराने बताए जा रहे हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- बदायूं: घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी का गला रेत कर उतारा मौत के घाट, मौके से फरार

 

संबंधित समाचार