आज का राशिफल। 26 जून, 2022

मेष आज मित्रता और प्रेम संबंधों को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। बच्चों को लेकर सुखद समाचार मिल सकते हैं। गोपनीय विषयों में आप रुचि लेंगे। आज धैर्य और संयम बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। वृष आज उलझे हुए मामलों में आपको विजय प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों को लेकर …

मेष

आज मित्रता और प्रेम संबंधों को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। बच्चों को लेकर सुखद समाचार मिल सकते हैं। गोपनीय विषयों में आप रुचि लेंगे। आज धैर्य और संयम बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा।

वृष

आज उलझे हुए मामलों में आपको विजय प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों को लेकर पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। योग और अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि रहेगी। आज आप सभी कार्यों को आसानी से कर लेंगे। आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मिथुन

आज घर में अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। जिसके कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। आपके व्यक्तिगत कार्यों में व्यवधान आने की सम्भावना है। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान थोड़ी सावधानी रखें।

कर्क

आज सन्तान की सफलता से आप उत्साहित रहेंगे। संपत्ति से जुड़े विवादों का निवारण हो सकता है। व्यापार में अपेक्षानुसार धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने सभी सहकर्मियों के ऊपर अपना प्रभाव डाल पायेंगे।

सिंह

आज आयात-निर्यात से जुड़े कारोबार में बेहतरीन लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मनोरञ्जन में आप काफी समय देंगे। लवमेट के साथ घूमने जा सकते हैं। बच्चों की बातों और शिकायतों पर ध्यान दें।

कन्या

आज किसी बड़े काम के लिए लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। बॉस के साथ हंसी-मजाक और गपशप का आनन्द लेंगे। घर में किसी कारणवश तनाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे।

तुला

आज बचपन के मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। लेकिन आप उनको पर्याप्त समय शायद ही दे पायें। अनावश्यक यात्राओं से बचना चाहिये। ससुराल पक्ष के साथ अपने संबंध मधुर रखें। घर के काम में मन नहीं लगेगा। अपनी कमजोरियों का बचाव न करें।

वृश्चिक

आज जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपको प्राप्त होगा। करियर को लेकर सावधानी रखनी चाहिए। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। नई वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकते हैं। लम्बे समय से सोचे हुये कार्य पूर्ण होंगे।

धनु

आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों को घर पर काम करना पड़ेगा। मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। सेहत से जुड़े मामलों में अनदेखी न करें। बच्चे छुट्टी का आनन्द उठायेंगे। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। सम्पत्ति को लेकर बड़ी डील सावधानी पूर्वक करें।

मकर

आज मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। व्यस्तता के कारण परिवार को समय मुश्किल से दे पायेंगे। आज आप नए कार्यों की प्लानिंग कर सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रुचि वाले कार्यों को अधिक समय देंगे।

कुंभ

आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांतों में दर्द की शिकायत हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को विरोध झेलना पड़ सकता है। जॉब में आपकी कार्यशैली की खूब प्रशंसा होगी। काम देरी से लेकिन सही दिशा में पूर्ण होंगे।

मीन

आज दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। परिवार के साथ डिनर का आनन्द लेंगे। बुद्धिमत्ता से अटके हुए काम बना लेंगे। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों से आपको बेहतरीन लाभ प्राप्त हो सकता है। उत्पादन क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में उन्नति होगी।