बहराइच: अग्निपथ के विरोध में कल सभी विधान सभा में शांतिपूर्ण सत्याग्रह करेगी कांग्रेस
बहराइच। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर विधानसभावार अग्निपथ योजना के खिलाफ शांतिपूर्ण सत्याग्रह का आयोजन 27 जून को विस मुख्यालयों पर होगा। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि बहराइच जनपद की सातों विधानसभा में सत्याग्रह किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सत्याग्रह केंद्र सरकार के अग्निपथ योजना के विरोध में …
बहराइच। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर विधानसभावार अग्निपथ योजना के खिलाफ शांतिपूर्ण सत्याग्रह का आयोजन 27 जून को विस मुख्यालयों पर होगा।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि बहराइच जनपद की सातों विधानसभा में सत्याग्रह किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सत्याग्रह केंद्र सरकार के अग्निपथ योजना के विरोध में होगा।
ऐसे में विधानसभा के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने – अपने क्षेत्रों में सत्याग्रह में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनावें। विधानसभा क्षेत्रों में अपने अपने क्षेत्रों में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशीगण, ब्लाकों के अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, फ्रंटल, प्रकोष्ठ, विभागों के समस्त पदाधिकारीगण अपने कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम की सफल बनाये।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि कैसरगंज में शहीद स्मारक, पयागपुर में शहीद स्मारक (विशेश्वरगंज ब्लाक मुख्यालय), बहराइच सदर एम शहीद स्मारक स्थल, महसी में ब्लाक मुख्यालय तेजवापुर, मटेरा में शहीद स्मारक रिसिया, नानपारा ब्लाक मुख्यालय बाबागंज, बलहा शहीद स्मारक ब्लाक मुख्यालय में शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया जाएगा।
पढ़ें-संगरूर उपचुनाव: शुरुआती रुझान में शिअद (अमृतसर) नेता सिमरनजीत मान आगे
