प्रयागराज: प्रेम की दिवानी लड़की ने की मनमानी, जेंडर चेंज कराकर बनी मर्दानी
प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में करीब 20 साल की माधुरी ग्रेजुएशन की छात्रा है और एक लड़की से प्रेम करती है। दोनों ने साथ जीने-मरने का वादा किया। प्रेम के चलते ने माधुरी ने अपने परिवार के लोगों से बताया कि वह एक लड़की से शादी करना चाहती है, तो माता-पिता चौंक गए। मगर लड़की …
प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में करीब 20 साल की माधुरी ग्रेजुएशन की छात्रा है और एक लड़की से प्रेम करती है। दोनों ने साथ जीने-मरने का वादा किया। प्रेम के चलते ने माधुरी ने अपने परिवार के लोगों से बताया कि वह एक लड़की से शादी करना चाहती है, तो माता-पिता चौंक गए।
मगर लड़की नहीं मानी उसके इस पागलपन को मां- बाप ने खुब समझाने का प्रयास किया। लेकिन माधुरी नहीं मानी। आखीर कार उस लड़की ने प्रेम के चलते उतना बड़ा कदम उठा लिया। लड़की ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के डॉक्टरों से अपने बॉडी का ऑपरेशन करवा लिया है।
बता दें कि युवती का प्रेम के चलते सेक्स चेंज का ऑपरेशन 14 जून को एसआरएन अस्पताल की ओटी में हुआ था। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में है। उसे करीब 6 माह तक डॉक्टरों की निगरानी में रहना होगा। यह पूरा मामला प्रयागराज के फाफामऊ का है।
प्यार के पागलपन में कराया ऑपरेशन
बतादें कि माधुरी ग्रेजुएशन की छात्रा है वह करीब 20 साल की है। जो एक लड़की से प्रेम करती है। दोनों ने साथ जीने-मरने का वादा किया। माधुरी ने अपने परिवार के लोगों से बताया कि वह एक लड़की से शादी करना चाहती है, तो माता-पिता चौंक गए। इसे पागलपन बताते हुए समझाने का प्रयास किया, लेकिन माधुरी नहीं मानी।
और परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर उसने जेंडर चेंज कराने का फैसला किया और स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंच गई। सरकारी अस्पताल में सेक्स चेंज कराने के लिए माधुरी सिर्फ सरकारी चार्ज ही देना पड़ा। इसमें करीब 15 से 20 हजार रुपए का खर्च आया है। डॉक्टरों ने बताया कि एक से डेढ़ साल के अंदर वह पूरी तरह से ठीक हो जाएगी और फिर शादी कर सकेगी।
माधुरी: डाक्टर साहब-प्लीज मुझे लड़का बना दीजिए
माधुरी ने प्लास्टिक सर्जन डॉ. मोहित जैन से मुलाकात की। डॉ. जैन ने बताया, “जब लड़की उनके पास आई तो हाथ जोड़कर कहा, ‘डाक्टर साहब- प्लीज मुझे लड़का बना दीजिए।’ इस पर मैं चौंक गया।” उन्होंने माधुरी को काउंसिलिंग के लिए मनोचिकित्सक के पास भेजा।
मनोचिकित्सकों ने काउंसिलिंग की तो पता चला कि माधुरी मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ है। उसे जेंडर आइडेंटिटी डिसऑर्डर है। यानी वह लड़की बनकर जीने में घुटन महसूस कर रही है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के कुछ दिन बाद उसका जेंडर चेंज कराने की तैयारी शुरू हुई। मामले को लेकर डॉ. मोहित बताते हैं कि अब उसके चेहरे पर दाढ़ी और मूंछ उगाने के साथ उसकी आवाज भी लड़कों की तरह की जाएगी। इसके लिए उसे हार्मोनल थेरेपी दी जाएगी, ताकि वह पूरी तरह से लड़के की तरह ही दिखे।
दाढ़ी-मूंछ के लिए होगा इलाज
स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की HOD डॉ. अमृता चौरसिया की देख-रेख में माधुरी का गर्भाशय निकालने की प्रक्रिया पूरी की गई। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. अमृता चौरसिया ने कहा, “इस तरह का ऑपरेशन हमने पहली बार किया है। उसका गर्भाशय निकाल दिया गया है। माधुरी को लड़का बनाने के लिए जरूरी ऑपरेशन किए गए। वह अब लड़के के रूप में आ चुकी है।”
पढ़ें-रायबरेली: ऊंचाहार के चुनावी मैदान में मुस्लिम मतदाता बनेंगे गेम चेंजर, जानें कैसे…
