इंग्लैंड दौरे पर भारतीय खेमे से एक बुरी खबर, कप्तान रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा शनिवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना संक्रमित पाए गए। इसकी जानकारी बीसीसीआई ने ट्विटर के जरिए दी। बतादें कि वह इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट से बाहर हो गए है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। …

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा शनिवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना संक्रमित पाए गए। इसकी जानकारी बीसीसीआई ने ट्विटर के जरिए दी। बतादें कि वह इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट से बाहर हो गए है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। बयान में कहा गया कि शनिवार को रोहित शर्मा का रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया गया था। वह इस समय टीम होटल में आइसोलेशन में है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोहित की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह टीम के कप्तान होंगे। हालांकि BCCI की ओर से इसको लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

कोरोना संक्रमण की वजह से अश्निन नहीं गए दौरे पर
रोहित से पहले भारतीय टीम के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इस वजह से वह बाकी खिलाड़ियों के साथ लंदन नहीं गए थे। हालांकि, अब वह ठीक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लंदन पहुंचने के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। हालांकि अब वे ठीक हैं। वे प्रैक्टिस मैच में खेल रहे हैं। उन्होंने दूसरी पारी में लिस्टरशर के खिलाफ तीसरे दिन 67 रनों की पारी खेली।

1 जुलाई से है टेस्ट मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच एकमात्र टेस्ट की शुरुआत एक जुलाई से होगी। यह पिछले साल हुई टेस्ट सीरीज का हिस्सा है। पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने गई टीम इंडिया आखिरी मैच कोरोना मामले आने की वजह से खेलने से इंकार कर दिया था। बचे हुए एक टेस्ट को इस दौरे में कराया जा रहा है। भारतीय टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है।

प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया की 366 रन की बढ़त
इंग्लैंड के साथ एकमात्र टेस्ट से पहले भारत और लीसेस्टरशायर के बीच चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच लीसेस्टर में खेला जा रहा है। भारत की अब तक 366 रन की बढ़त हो चुकी है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर दूसरी पारी में 9 विकेट पर 364 रन बनाए हैं। वहीं इससे पहले उसे पहली पारी में 2 रन की बढ़त मिली थी। टीम इंडिया ने पहली पारी में 8 विकेट पर 246 रन बनाए थे। वहीं, लीसेस्टरशायर की टीम पहली पारी में 244 रनों पर सिमट गई थी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात