UP Weather Forecast : यूपी में हो सकती है बारिश, मिल सकेगी उमस भरी गर्मी से राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के अलग-अलग जगहों पर बादल छाने लगे हैं। आने वाले दिनों में बारिश की आशंका जताई जा रही है। इसकी वजह से पिछले कुछ दिनों से लखनऊ के साथ साथ कई शहरों में गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने यूपी में 29 जून से 1 जुलाई के बीच मानसून के पहुंचने की …

लखनऊ। यूपी के अलग-अलग जगहों पर बादल छाने लगे हैं। आने वाले दिनों में बारिश की आशंका जताई जा रही है। इसकी वजह से पिछले कुछ दिनों से लखनऊ के साथ साथ कई शहरों में गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने यूपी में 29 जून से 1 जुलाई के बीच मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं शहर के मौसम का हाल…

लखनऊ

लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

वाराणसी

वाराणसी में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

प्रयागराज

प्रयागराज में अधिकतम 40 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

कानपुर

कानपुर में अधिकतम 41 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अंदाजा है।

गोरखपुर

गोरखपुर में अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अंदाजा है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।

अयोध्या

अयोध्या में अधिकतम 30.9 और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है।

पढ़ें-रामपुर उपचुनाव : तीसरे राउंड तक भाजपा के घनश्याम आगे रहे, चौथे राउंड से सपा के आसिम राजा

संबंधित समाचार