आगरा : पॉलीथीन और कचरे के खिलाफ चलेगा महाअभियान, नागरिकों को दिलाई जायेगी शपथ

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में कचरे और गंदगी न फ़ैलाने के लिए शहरवासियों को शपथ दिलाई जायेगी। आने वाले 29 जून से प्लास्टिक कचरे और एक बार प्रयोग में आने वाली पॉलिथीन के खिलाफ नगर निगम महाअभियान शुरू करेगा। 3 जुलाई तक चलने वाले अभियान की शुरुआत ताजमहल के …

आगरा, अमृत विचार। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में कचरे और गंदगी न फ़ैलाने के लिए शहरवासियों को शपथ दिलाई जायेगी। आने वाले 29 जून से प्लास्टिक कचरे और एक बार प्रयोग में आने वाली पॉलिथीन के खिलाफ नगर निगम महाअभियान शुरू करेगा। 3 जुलाई तक चलने वाले अभियान की शुरुआत ताजमहल के पीछे दशहरा घाट से की जाएगी। हर दिन विशेष सफाई अभियान चलेगा। प्लास्टिक और प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने की शपथ दिलाई जाएगी। लोगों को नुक्कड़ नाटक, ईको मेला आदि कार्यक्रम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।

नगर निगम के सदन कक्ष में नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने एनजीओ, निगम के अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के लोगों के साथ बैठक कर अभियान की रूपरेखा बताई। सुझाव भी लिए। लोगों ने कहा कि पानी के पाउच का कचरा अधिक निकल रहा है। यह पॉलिथीन री-साइकिल भी नहीं होती। अभियान में इस पर भी कार्रवाई हो। नगर आयुक्त ने समापन पर प्रदर्शनी लगाकर प्लास्टिक और पॉलिथीन के कचरे से उत्पाद बनाकर प्रदर्शित करने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें – बरेली: स्मार्ट सिटी में बनी सड़कों पर जलभराव हुआ तो खैर नहीं- मंडलायुक्त

संबंधित समाचार