बहराइच: करंट लगने से दवा व्यवसाई की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नवाबगंज थाना क्षेत्र के अवधूत गांव निवासी मेडिकल व्यवसाई की देर रात को करंट लगने से मौत हो गई। पंचनामा के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अवधूत गांव निवासी दुर्गा प्रसाद यादव (23) ने डी फार्मा की परीक्षा छह माह उतीर्ण की। इसके बाद वह …

बहराइच। नवाबगंज थाना क्षेत्र के अवधूत गांव निवासी मेडिकल व्यवसाई की देर रात को करंट लगने से मौत हो गई। पंचनामा के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अवधूत गांव निवासी दुर्गा प्रसाद यादव (23) ने डी फार्मा की परीक्षा छह माह उतीर्ण की। इसके बाद वह गांव में ही मेडिकल स्टोर का संचालन करता था। शनिवार रात को घर में वह तार जोड़ रहा था। तभी दुर्गा प्रसाद करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई।

परिवार के लोगों ने पंचनामा के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मेडिकल संचालक की मौत से साथी डी फार्मा के छात्र सुशील यादव, अरविंद प्रताप मौर्या, पवन वर्मा ने शोक जताया है।

पढ़ें-उन्नाव : 108 एंबुलेंस सेवा संचालन में हुआ बड़ा खेल, 17 टीमें करेंगी 19 हजार केसों की जांच

संबंधित समाचार