अयोध्या: पिछड़ा वर्ग के रैपिड सर्वे के साथ निकाय चुनाव की तैयारी शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। स्थानीय नगर निकाय चुनाव को लेकर शासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। इसे लेकर प्रथम चरण में सभी निकायों में पिछड़ी जातियों का रैपिड सर्वे शुरू किया गया है। यह रैपिड सर्वे आगामी एक जुलाई तक चलेगा। बता दें कि प्रदेश शासन द्वारा नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर …

अयोध्या। स्थानीय नगर निकाय चुनाव को लेकर शासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। इसे लेकर प्रथम चरण में सभी निकायों में पिछड़ी जातियों का रैपिड सर्वे शुरू किया गया है। यह रैपिड सर्वे आगामी एक जुलाई तक चलेगा।

बता दें कि प्रदेश शासन द्वारा नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के निर्वाचन में पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों की संख्या के अवधारण के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए प्रभारी अधिकारी एवं पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

निकाय स्तर पर 3 और जिला स्तर पर 5 जुलाई तक इसका परीक्षण हो जायेगा। 10 जुलाई तक वार्डो में पिछड़ी जातियों की संख्या का अन्तिम प्रकाशन करके इस पर आपत्ति प्राप्त की जायेगी। इसके साथ ही 12 जुलाई तक आपत्तियों का निस्तारण कर दिया जायेगा।

14 जुलाई  तक पिछड़ी जातियों की जनसंख्या की सूचना का अन्तिम प्रकाशन होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नगर निकाय व पंचायत सलिल पटेल ने बताया कि निर्धारित तिथियों के भीतर सर्वे और आपत्तियों का निस्तारण का काम पूरा कर लिया है। रैपिड सर्वे की रिपोर्ट शासन को भेजी जायेगी जहां से आरक्षण व्यवस्था लागू होगी।

बता दें कि रैपिड सर्वे का काम अयोध्या नगर निगम और तीन नगर पालिकाओं समेत सात नगर पंचायतों में सर्वे कराया जा रहा है। जिनमें नवसृजित नगर पंचायत खिरौनी और कुमारगंज भी शामिल है।

नवम्बर में निकाय चुनाव की सम्भावना जताई जा रही है। अयोध्या में 2017 के निकाय चुनाव के बाद छह नगर पंचायतों का सृजन किया गया जबकि अयोध्या नगर निगम व तीन नगर पालिकाओं के क्षेत्र का सीमा विस्तार किया गया है।

पढ़ें-निकाय चुनाव विधानसभा चुनाव का है सेमीफाइनल: कमलनाथ

संबंधित समाचार