बरेली: मनरेगा से बनेंगे 630 नए खेल मैदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदान विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। ग्राम पंचायत में उपलब्ध जमीन पर मनरेगा से खेल मैदान बनाए जाएंगे। प्रत्येक खेल मैदान पर एक लाख रुपये खर्च होंगे। 630 ग्राम पंचायतों से भूमि उपलब्धता संबंधी प्रस्ताव प्राप्त हो गए …

बरेली, अमृत विचार। खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदान विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। ग्राम पंचायत में उपलब्ध जमीन पर मनरेगा से खेल मैदान बनाए जाएंगे। प्रत्येक खेल मैदान पर एक लाख रुपये खर्च होंगे। 630 ग्राम पंचायतों से भूमि उपलब्धता संबंधी प्रस्ताव प्राप्त हो गए हैं। फिलहाल, विभाग की ओर से संबंधित ब्लॉक को प्रस्ताव भेजे गए हैं।

ग्रामीण युवाओं के लिए शीघ्र ही गांव स्तर पर खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। खेलकूद की गतिविधियों के लिए मैदान का समतलीकरण मनरेगा से कराया जाएगा। युवा कल्याण विभाग की ओर से खंड विकास अधिकारियों को इन गांवों की सूची उपलब्ध कराई गई। खेल मैदान का समतलीकरण कराने, पेड़-पौधे, बेंच व अन्य व्यवस्थाएं किये जाने के लिए मनरेगा के तहत एक लाख रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। विभिन्न तहसीलों से मनरेगा सेल को ग्राम पंचायतवार शासकीय जमीन की उपलब्धता संबंधी विवरण भेजा गया है। इसे संबंधित ब्लॉक को भेजकर मापांकन कराकर कार्य कराया जाना है।

ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदान बनाए जाने की कवायद की जा रही है। युवा कल्याण विभाग की ओर से 630 स्थल चिन्हित किये गए हैं, जिनकी सूची उन्हें उपलब्ध कराई गई है। खंड विकास अधिकारी द्वारा खेल मैदान विकसित कराए जाएंगे गंगाराम, डीसी मनरेगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: गहरे नलकूप पर सरकार दे रही एक लाख की सहायता, जानें कैसे ले सकेंगे फायदा?

संबंधित समाचार