मिर्जापुर: मुकेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। बहुचर्चित मुकेश मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशिटर चुन्नू यादव के साथ हत्या मे शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 7 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गौरतलब है की 20 को कटरा थाना क्षेत्र के बलखरीया पुरा …

मिर्जापुर। बहुचर्चित मुकेश मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशिटर चुन्नू यादव के साथ हत्या मे शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 7 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

गौरतलब है की 20 को कटरा थाना क्षेत्र के बलखरीया पुरा निवासी मुकेश मिश्रा की दर्जनों लोगों ने मिलकर बाइक से खिचकर घर में ले जाकर पीट पीटकर हत्या कर दी थी। जिसमे महिला समेत नौ लोगो के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में एफआईंआर दर्ज कराया गया था।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष मे गिरफ्तार अभियुक्त चुन्नू यादव को मीडिया के समक्ष पेश कर बताया कि आरोपी पर दर्जनों संगीन मुकदमे पहले से ही दर्ज है। जिसे देखते हुए गैंगस्टर की कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी।

दो जातियों के बीच हुए इस खूनी संघर्ष में पुलिस की जमकर किरकिरी भी हुई लापरवाही बरतने के आरोप में दर्जन भर पुलिसकर्मी निलंबित भी किए गए , घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशिटर चुन्नू यादव यादव फरार था जिसको लेकर ब्राम्हण समाज द्वारा जगह जगह प्रदर्शन किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें:-बरेली: अलीगंज से बांग्लादेशी महिला पति संग गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता