उपचुनाव 2022: आजमगढ़ और रामपुर में भाजपा की जीत पर अपर्णा यादव ने जताई खुशी, ट्वीट कर कही यह बात
लखनऊ। यूपी की बहुचर्चित और सपा का गढ़ कहलाने वाले रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने कमल खिलाया है। भाजपा की इस जीत से अपर्णा बिष्ट यादव काफी खुश नजर आ रही हैं। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू और बीजेपी नेता अपर्णा बिष्ट यादव ने ट्वीट कर कहा कि रामपुर एवं …
लखनऊ। यूपी की बहुचर्चित और सपा का गढ़ कहलाने वाले रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने कमल खिलाया है। भाजपा की इस जीत से अपर्णा बिष्ट यादव काफी खुश नजर आ रही हैं।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू और बीजेपी नेता अपर्णा बिष्ट यादव ने ट्वीट कर कहा कि रामपुर एवं आजमगढ़ लोकसभा उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी और दिनेश लाल यादव को ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर हार्दिक बधाई। उन्होंने आगे कहा कि जय भाजपा…तय भाजपा…विजयी भाजपा।
रामपुर एवं आजमगढ़ लोकसभा उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री घनश्याम लोधी जी एवं श्री @nirahua1 जी को ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर हार्दिक बधाई।
जय भाजपा…तय भाजपा…विजयी भाजपा |@BJP4India @narendramodi @BJP4UP @myogiadityanath
— Aparna Bisht Yadav (@aparnabisht7) June 26, 2022
बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो गयी थी।
पढ़ें-फर्रूखाबाद: गौतम हत्याकांड में आया नया मोड़, मजिस्ट्रेट ने दिए जांच के आदेश
