बरेली: रोटी ने ली युवक की जान, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जन्मदिन पर पार्टी के लिए रोटी लेने गए युवक और उसके भाई का होटल मालिक से विवाद हो गया। मारपीट में युवक को गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस  घायल युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारपीट में युवक का भाई और होटल …

बरेली, अमृत विचार। जन्मदिन पर पार्टी के लिए रोटी लेने गए युवक और उसके भाई का होटल मालिक से विवाद हो गया। मारपीट में युवक को गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस  घायल युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारपीट में युवक का भाई और होटल पर काम करने वाला युवक भी घायल हो गया। युवक की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर एसपी सिटी रविंद्र कुमार कोतवाली ईस्पेक्टर हिमांशु निगम का इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और मामला शांत कराया।

कैंट थाना क्षेत्र के गांव चनेटी निवासी बबलू ने बताया कि उसके भाई सनी का रविवार को 26 जून को जन्मदिन था पार्टी के लिए कैंट क्षेत्र की एक होटल पर रोटियों का आर्डर दिया था । शनि के साथ रोटी लेने गया था। होटल मालिक जिससे देरी को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिस पर जीशान वह होटल कर्मी ने हमला कर दिया। शनि गंभीर रूप से घायल हो गया। बबलू को भी गंभीर चोट आई है। पुलिस ने शनिवार को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा

यह भी पढ़ें-बरेली: आज से बीसलपुर चौराहा और मिनी बाईपास पर भी कटेंगे ई-चालान

संबंधित समाचार