बहराइच: रंजिश में धान की नर्सरी में कर दिया जहरीली दवा का छिड़काव, फसल हुई बर्बाद
बहराइच। राम गांव थाना क्षेत्र के खैरा धौकल गांव में दबंगों ने रंजिश में धान की नर्सरी में जहरीली दवा की छिड़काव कर दी। जिसे किसानों 20 बीघा नर्सरी बर्बाद हो गई। किसानों ने थाने में तहरीर दी है। किसानों के मुताबिक चुनावी रंजिश में वारदात की गई है। राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम …
बहराइच। राम गांव थाना क्षेत्र के खैरा धौकल गांव में दबंगों ने रंजिश में धान की नर्सरी में जहरीली दवा की छिड़काव कर दी। जिसे किसानों 20 बीघा नर्सरी बर्बाद हो गई। किसानों ने थाने में तहरीर दी है। किसानों के मुताबिक चुनावी रंजिश में वारदात की गई है।
राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा धौकल गांव निवासी किसान संगम लाल वर्मा पुत्र जगदीश वर्मा, गया प्रसाद, सुरेंद्र उर्फ छोटकाऊ, राजकुमार पुत्र जगत राम, बरसती, अजय कुमार और विनोद कुमार के खेत में 20 बीघा धान की नर्सरी लगी हुई थी। सभी का कहना है कि कुछ लोगों से उनकी चुनावी रंजिश चल रही है। जिसके चलते सभी ने खेत में जहरीली दवा की छिड़काव कर दी। इससे फसल पूरी तरह से झुलस गई है। सभी ने सुबह थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। किसानों के मुताबिक वह सभी हारे पक्ष के समर्थक हैं। चुनाव में मामूली अंतर से हार को देखते हुए पुनर्मतगणना के लिए कोर्ट में याचिका दी थी। उसी के चलते घटना की गई है।
पढ़ें-लखनऊ: पिकनिक स्पॉट जंगल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
