आलिया भट्ट बनने वाली हैं मम्मी, एक्ट्रेस ने प्यारा सा पोस्ट शेयर कर दी गुड न्यूज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में शुमार रणबीर कपूर और आलिआ भट्ट पेरेंट्स बनने वाले हैं। जी हां आपने सही सुना आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को ये गुड न्यूज दी है। आलिया के प्रेग्नेंट होने की खबर जानकर सभी बेहद खुश हैं। कपूर …

मुंबई। बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में शुमार रणबीर कपूर और आलिआ भट्ट पेरेंट्स बनने वाले हैं। जी हां आपने सही सुना आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को ये गुड न्यूज दी है।

आलिया के प्रेग्नेंट होने की खबर जानकर सभी बेहद खुश हैं। कपूर खानदान में एक नन्हा मेहमान आने वाला है। एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल से अल्ट्रासाउंड की फोटो शेयर की है। अल्ट्रासाउंड की स्क्रीन पर उन्होंने एक हार्ट इमोजी लगाया है।

उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा-हमारा बच्चा, जल्द ही आ रहा है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हार्ट इमोजी पोस्ट की। आलिया का ये पोस्ट वायरल हो गया है। फैंस के साथ कई सेलेब भी कपल को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर शादी के 2.5 महीने बाद आई है। कपल ने 14 अप्रैल को शादी की थी। शादी रणबीर के घर पर हुई थीं। जिसमें कुछ खास दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे।

रणबीर ने दिया था हिंट

रणबीर जल्द ही फिल्म ‘शमशेरा’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म के प्रमोशन के समय जब उनसे पूछा गया कि शादी के बाद वह कितना काम करेंगे तो रणबीर ने जवाब में कहा था- अभी मुझे बहुत काम करना है, फैमिली बनानी है। उनके लिए काम करना है। पहले मैं खुद के लिए काम कर रहा था।

पढ़ें-

संबंधित समाचार