बाराबंकी: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना क्षेत्र रामसनेहीघाट अंतर्गत एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना रामसनेहीघाट के नारायणपुर गांव निवासी परवेश कुमार रावत पुत्र राम नरेश रावत (27) ने घर के एक कमरे में छत के …

बाराबंकी। थाना क्षेत्र रामसनेहीघाट अंतर्गत एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना रामसनेहीघाट के नारायणपुर गांव निवासी परवेश कुमार रावत पुत्र राम नरेश रावत (27) ने घर के एक कमरे में छत के पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। भोर में परिजनों को सूचना होने पर सभी हक्का-बक्का रह गए। उन्होंने घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को साड़ी के फंदे से उतारकर कुश्ती आवश्यक लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रवेश कुमार रावत की शादी पिछले महीने 5 मई को धरौली गांव निवासी प्रेमचंद्र रावत की पुत्री रूबी रावत के साथ हुई थी।अभी नई नवेली दुल्हन के हाथों की मेंहदी भी नहीं उतर पाई । इसी बीच परवेश ने आत्महत्या कर ली।

पढ़ें-बहराइच: हमारी भी सुनो! एक तरफ जंगल दूसरी तरफ नदी, आफत में ग्रामीणों की जान

संबंधित समाचार