अयोध्या: जिला कार्यसमिति की बैठक में बोले सांसद लल्लू सिंह- भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र के प्रति समर्पित होता है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न विषयों पर गंभीरता से चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व द्वारा निर्धारित किये गये कार्यक्रमों को मनाने के विषय में मंथन किया गया व मनाये गये कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भाजपा का …

अयोध्या। सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न विषयों पर गंभीरता से चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व द्वारा निर्धारित किये गये कार्यक्रमों को मनाने के विषय में मंथन किया गया व मनाये गये कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासित व राष्ट्र के प्रति समर्पित होता है। समाज का हर वर्ग भाजपा से जुड़ा हुआ है। पार्टी सबको साथ लेकर चलती है। कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में है। कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि कोविड काल में जब लोग अपने घरों में कैद थे।

उस समय भाजपा के कार्यकर्ता अपने जीवन की परवाह न करते हुए जरूरतमंदों की सेवा कर रहे थे। क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सम्पर्क, संवाद व प्रवास की प्रक्रिया को और तेज करना होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने कहा कि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अपनी सक्रियता को और बढ़ाना होगा।

राजनीतिक प्रस्ताव जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी ने दिया। जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, जिला महामंत्री राघवेन्द्र पांडेय ने इसका समर्थन किया। कमलाशंकर पांडेय, अशोक कसौधन, गोकरन द्विवेदी, इं रणवीर सिंह, राममोहन भारती, अखंड प्रताप सिंह डिम्पल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य के उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-एक जनपद-एक उत्पाद योजना के तहत अयोध्या को मिला विशेष स्थान : सांसद लल्लू सिंह

संबंधित समाचार