कानपुर हिंसा के मामले में गिरफ्तार ‘बाबा बिरयानी’ की छह दुकानें सील, खाने के सैंपल जांच में फेल
कानपुर। कानपुर हिंसा में फंडिंग के आरोपी और प्रॉपर्टी माफिया बाबा बिरियानी ब्रांड के मालिक मुख्तार बाबा की सभी दुकानों पर जिला प्रशासन की टीम ने छापा मारा और दुकाने सील कर दी। बीती आठ जून को खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए थे। जिसकी रिपोर्ट आगरा से 25 जून को मिली। अन्य अनियमितताओं की …
कानपुर। कानपुर हिंसा में फंडिंग के आरोपी और प्रॉपर्टी माफिया बाबा बिरियानी ब्रांड के मालिक मुख्तार बाबा की सभी दुकानों पर जिला प्रशासन की टीम ने छापा मारा और दुकाने सील कर दी। बीती आठ जून को खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए थे। जिसकी रिपोर्ट आगरा से 25 जून को मिली। अन्य अनियमितताओं की शिकायतों पर भी जांच पड़ताल जारी है। एसडीएम अनुराग जैन ने बताया कि जेजे फूड्स के नाम से लाइसेंस था।
कानपु़र के डीएम ने जानकारी दी कि टेस्ट में रेस्तरां के खाने के सैंपल फेल साबित हुए इसलिए ये फैसला लिया गया। उन्होंने बताया, ‘विभिन्न खाद्य दुकानों से भोजन के नमूने लिए गए थे और आगरा में परीक्षण के लिए उसे भेजा गया था। रिपोर्ट में 6 दुकानों के नमूने इंसानों के खाने के लिए लिए अनुपयुक्त पाए गए। इसके आधार पर उनके लाइसेंस रद्द किए गए हैं।’ कानपुर हिंसा में फंडिंग के आरोपी मुख्तार बाबा जेल में है।
उपद्रवियों से उसके लिंक की पड़ताल के लिए पुलिस ने कोर्ट में रिमांड की अर्जी डाली है। बाबा बिरयानी ब्रांड के शहर में चार बड़े आउटलेट हैं जहां से सैम्पल लिए गए थे। छापामारी की कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर आज की गई है। एकसाथ की गई छापामारी में कहीं एसडीएम तो कहीं एसीएम सक्रिय हैं। एसडीएम ने बाबा बिरयानी की जुही साउथ एक्स मॉल आउटलेट से भी सैम्पल लिया गया। मुख्तार बाबा के अन्य आउटलेट्स पर पहले भी हुई थी छापेमारी। इन्हें भी सील किया जा सकता है। डीएम विसाख जी अय्यर के आदेश पर हुई कार्रवाई।
यहां पड़े छापे
बाबा बिरियानी के स्वरूपनगर, बेकनगंज, साउथ एक्स मॉल और जेड स्क्वायर पर छापा डाला गया। इन्हें सील भी किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:-कानपुर हिंसा: 59 की गिरफ्तारी के बाद सुस्त पड़ी पुलिस, कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
