सीतापुर: नवागत एसपी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त
सीतापुर। नवागत एसपी सुशील घुले ने सोमवार की देर शाम पुलिस बल के साथ मार्केट एरिया में पैदल गश्त किया। उन्होंने बताया कि गश्त कर पूरे क्षेत्र को जाना है। साथ ही पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वो व्यापारियों की समस्याओं को जाने और उनका निस्तारण करें। प्राथमिकता के बारे में कहा कि उनका …
सीतापुर। नवागत एसपी सुशील घुले ने सोमवार की देर शाम पुलिस बल के साथ मार्केट एरिया में पैदल गश्त किया। उन्होंने बताया कि गश्त कर पूरे क्षेत्र को जाना है। साथ ही पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वो व्यापारियों की समस्याओं को जाने और उनका निस्तारण करें।
प्राथमिकता के बारे में कहा कि उनका मानना है कि सभी काम एकदूसरे से जुड़े हैं। चाहे जनसुनवाई हो, क्राइम हो या ट्रैफिक। सभी पर ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों को भी देखा गया है, जो बन्द पड़े हैं उन्हें जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-Haldwani: नवागत एसपी ट्रैफिक बोले, प्लान बनाकर सुधारेंगे यातायात व्यवस्था | Amritvichar
