लखनऊ : कुछ और बड़े नेताओं पर गिर सकती है गाज, मायावती 30 जून को बैठक कर लेंगी क्लास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बहुजन समाज पार्टी के कुछ बड़े नेताओं को पार्टी से बहार का रास्ता दिखाया जा सकता है। ऐसा बीते विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के चलते तय किया जायेगा। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने 30 जून को पार्टी की राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर की एक बड़ी बैठक बुलाई है। गौरतलब है …

लखनऊ, अमृत विचार। बहुजन समाज पार्टी के कुछ बड़े नेताओं को पार्टी से बहार का रास्ता दिखाया जा सकता है। ऐसा बीते विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के चलते तय किया जायेगा। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने 30 जून को पार्टी की राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर की एक बड़ी बैठक बुलाई है।

गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्‍त के बाद मायावती लगातार पार्टी की स्थितियों की समीक्षा कर रही है। इस क्रम में कुछ नेता बाहर किए जा सकते हैं।

हालांकि आजमगढ़ सीट पर हुए उप चुनाव में बसपा उम्मीदवार के बेहतर प्रदर्शन से मायावती को जमीन मजबूत होती नजर आ रही है। इस बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने 30 जून को राष्ट्रीय और प्रदेश कमेटी की अहम बैठक बुलाई है। जिसमें विधानसभा चुनाव में अपेक्षाकृत काम न करने वालों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है या फिर उन्हें हाशिये पर डाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि अभी कुछ और बड़े लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

इस हिसाब से 30 जून को होने वाली बैठक काफी अहम मानी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि 30 जून की बैठक में जिम्मेदारों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी और राष्ट्रीय और प्रदेश कोआर्डिनेटरों से प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी। इसके आधार पर आगे का फैसला किया जाएगा। बतातें चलें कि प्रबुद्ध वर्ग सम्‍मेलन में अहम जिम्मेदारी निभाने वाले नकुल दुबे को गलत रिपोर्ट देने पर पार्टी से बाहर किया जा चुका है।

प्रदेश कोआर्डिनेटरों के साथ मुख्य मंडल प्रभारियों को इसमें बुलाया गया है। मायावती मौजूदा समय कॉडर के नेताओं को अधिक महत्व दे रही हैं। इसके अलावा मुस्लिम समुदाय के नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंप रही हैं। बैठक में नवंबर में होने वाले निकाय चुनाव और मिशन-2024 की रणनीति पर भी चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें –आजमगढ़ जैसा संघर्ष 2024 के आम चुनाव तक जारी रखें बसपा कार्यकर्ता: मायावती

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा