IND vs ENG : रोहित शर्मा ने दिए इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट खेलने के संकेत, शेयर की स्पेशल फोटो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच एजबेस्टन में एक जुलाई से पांच जुलाई तक खेला जाना है। ये टेस्ट मैच पिछले साल भारत और इंग्लैंड के बीच अधूरी छूटी हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच है। इस अहम मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा का खेलना तय …

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच एजबेस्टन में एक जुलाई से पांच जुलाई तक खेला जाना है। ये टेस्ट मैच पिछले साल भारत और इंग्लैंड के बीच अधूरी छूटी हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच है। इस अहम मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा का खेलना तय नहीं है। रोहित शर्मा कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद आइसोलेशन में हैं। बीसीसीआई ने ट्वीट कर रोहित के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। अब रोहित शर्मा ने पांचवें टेस्ट मैच को लेकर क्रिकेट फैंस को एक बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने अपने होटल के कमरे से एक मुस्कुराती हुई सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जहां वह फिलहाल आइसोलेशन में हैं।

rohit sharma

ऋषभ पंत कर सकते हैं कप्तानी
रोहित शर्मा के नहीं खेलने पर भारतीय टीम को पांचवें टेस्ट के लिए कप्तान की भी तलाश करनी होगी। इस बात की पूरी संभावना है कि ऋषभ पंत या जसप्रीत बुमराह पांचवें टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। 24 साल के पंत ने तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में भारत का नेतृत्व भी किया था। चयनकर्ताओं का पूरा भरोसा होने के चलते ऋषभ पंत को यह जिम्मेदारी मिल सकती है।

सीरीज में भारत 2-1 से आगे
भारत सीरीज जीतने के करीब पिछले साल भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ उसकी जमीं पर चार टेस्ट मैच खेले थे। सीरीज का अब पांचवां मुकाबला 1-5 जुलाई तक खेला जाना है। भारत पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है। यदि भारत एजबेस्टन टेस्ट को कम से कम ड्रॉ करा लेता है तो वह सीरीज पर कब्जा जमा लेगा।

ये भी पढ़ें : IND VS NZ : टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के तुरंत बाद न्यूजीलैंड पहुंचेगी टीम इंडिया, सामने आया शेड्यूल

संबंधित समाचार