बाराबंकी: शुरू हुई पौधा वितरण और रोपण की तैयारियां
बाराबंकी। पर्यावरण संरक्षण के लिए इस वर्ष वन विभाग द्वारा पौधशाला में पौधे तैयार हैं। विभाग पौधों के लिए बारिश का इंतजार कर रहा है ।रामनगर वन रेंज अंतर्गत लालपुर गुमान पौधशाला में शोभाकार , औषधीय , क्लोनल विधि द्वारा उगाए गये पौधे व हाईटेक पौधे लहलहा रहे है । विगत दिनों अपर प्रमुख वन …
बाराबंकी। पर्यावरण संरक्षण के लिए इस वर्ष वन विभाग द्वारा पौधशाला में पौधे तैयार हैं। विभाग पौधों के लिए बारिश का इंतजार कर रहा है ।रामनगर वन रेंज अंतर्गत लालपुर गुमान पौधशाला में शोभाकार , औषधीय , क्लोनल विधि द्वारा उगाए गये पौधे व हाईटेक पौधे लहलहा रहे है । विगत दिनों अपर प्रमुख वन संरक्षक अंजनी आचार्या ने इस पौध शाला का निरीक्षण कर वन रेंज अधिकारी सहायक वन रेंज अधिकारी सहित सभी कर्मचारियों की सराहना भी की थी ।
दरियाबाद ब्लाक क्षेत्र के लालपुर गुमान स्थित पौधशाला में तैयार पौधे धरा का श्रंगार करने के लिये लहलहा रहे पौधशाला में 1लाख 23 हजार पौधे तैयार है। हालांकि जिले में कुल 64 लाख 11,118 पौधों की रोपाई होनी है। जल्द ही पौधों को ग्राम प्रधानों को वितरण किया जाएगा । जिसको लेकर कागजी कार्यवाही पूरी की जा रही है । ऐसे में प्री मानसून की दस्तक के साथ ही वन विभाग ने पौध वितरण व रोपण की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी वन विभाग की ओर से पौध वितरण किया जाएगा । वन दरोगा स्याम लाल ने बताया पौधशाला में 29 प्रजातियों के एक लाख तेईस हजार पौधे तैयार है।
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी
वन रेंज अधिकारी सुबोध शुक्ला ने बताया कि बारिश से पहले प्लांटेशन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस सीजन में सरकार की अलग-अलग योजनाओं के तहत पौध रोपण का लक्ष्य लिया गया है। इस सम्बंध में सभी रेंजर व फॉरेस्टर्स को निर्देश मिले हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए लाखों पौधों का रोपण और वितरण किया जाता है। जल्द ही पौधे ग्राम प्रधानों को वितरण किये जायेंगे ये पौधे स्कूल, खेल मैदान, सामुदायिक भवनों, कॉलेज, आईटीआई तथा सड़क, तालाब व बांध आदि के किनारे लगाए जाते हैं।
पढ़ें-अयोध्या पहुंची शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रैली, ऊर्जा मंत्री ने युवाओं को दिया प्रेरणादायी संदेश
