बरेली: चार गाड़ियों से चलते हैं सीएमओ, अन्य अफसरों को तेल नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तैनात अफसर गाड़ी न मिलने के चलते जिले में कहीं आ जा नहीं पा रहे हैं। विभाग के पास कुल सात सरकारी गाड़ी हैं, जिसमें चार सीएमओ के पास हैं। अन्य गाड़ियां इसलिए अन्य अफसरों को नहीं मिल पा रही हैं, क्योंकि इनमें तेल नहीं रहता है। जिस …

बरेली, अमृत विचार। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तैनात अफसर गाड़ी न मिलने के चलते जिले में कहीं आ जा नहीं पा रहे हैं। विभाग के पास कुल सात सरकारी गाड़ी हैं, जिसमें चार सीएमओ के पास हैं। अन्य गाड़ियां इसलिए अन्य अफसरों को नहीं मिल पा रही हैं, क्योंकि इनमें तेल नहीं रहता है। जिस कारण अन्य अफसर अपने सरकारी कार्य नहीं कर पा रहे हैं। सीएमओ कार्यालय में रोज यह मामला चर्चा तो बन रहा है लेकिन समस्या निस्तारण की दिशा में कदम नहीं उठाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार विभागीय गाड़ियों काे जो पंप तेल देने के लिए निर्धारित है, उसका लंबे समय से भुगतान नहीं किया गया है जिस कारण जब भी विभाग की गाड़ी वहां तेल भराने के लिए जा रही है तो पंप मालिक पहले भुगतान कराने की बात कर रहा है। पेट्रोल पंप का करीब 24 लाख रुपये का बकाया है।

मैडम ने गाड़ी गैराज में बंद कर दी
स्वास्थ्य विभाग में बड़े पद पर तैनात महिला अफसर पिछले दिनों एक माह के अवकाश पर गईं। इस दौरान मैडम गाड़ी अपने गैराज में बंद कर चाबी साथ ले गईं, ऐसा उन्होंने इसलिए किया कि लौटने पर कहीं गाड़ी न मिली तो दिक्कत हो जाएगी।

पेट्रोल पंप का बकाया अधिक हो गया है। वहीं शासन की ओर से बजट नहीं मिला है, जिस कारण परेशानी हो रही है। बजट आते ही भुगतान कर दिया जाएगाडा. हरपाल सिंह, एसीएमओ प्रशासन।

यह भी पढें- बरेली: लोन दिलाने के नाम पर दंपति से 1.04 लाख की ठगी, रुपये मांगने पर पीटा, महिला के कपड़े फाड़े

संबंधित समाचार