मुरादाबाद : स्वरोजगार को 50 लाख का ऋण देगा खादी ग्रामोद्योग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। खादी ग्रामोद्योग द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत प्रोजेक्ट की सीमा 25 से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी गई है। इस योजना में शहरी क्षेत्र को भी शामिल कर दिया गया है। उत्पादन इकाई के लिए प्रोजेक्ट 50 लाख और सेवा क्षेत्र के लिए प्रोजेक्ट की सीमा 20 लाख कर दी …

मुरादाबाद,अमृत विचार। खादी ग्रामोद्योग द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत प्रोजेक्ट की सीमा 25 से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी गई है। इस योजना में शहरी क्षेत्र को भी शामिल कर दिया गया है। उत्पादन इकाई के लिए प्रोजेक्ट 50 लाख और सेवा क्षेत्र के लिए प्रोजेक्ट की सीमा 20 लाख कर दी गई है।

शहरी क्षेत्रों की उत्पादन इकाई के लिए सामान्य वर्ग के पुरुष को 15 प्रतिशत एवं अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला, अल्पसंख्यक, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांगजन को 25 प्रतिशत मार्जिनमनी अनुदान मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्र के सामान्य वर्ग के पुरुष को 25 प्रतिशत व कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत मार्जिनमनी अनुदान के तौर पर मिलेगी। इस योजना के तहत व्यवसायिक गतिविधियां प्रतिबंधित थीं, लेकिन अब उत्पादन से जुड़ी रिटेल शाप व ट्रेडिंग पर ऋण के लिए बजट का 10 प्रतिशत की सीमा तक व्यवस्था कर दी गई है।

ट्रांसपोर्ट वाहनों पर भी वित्तपोषण के लिए योजना में कोई प्रावधान नहीं था। अब निर्धारित लक्ष्य की अधिकतम 10 प्रतिशत अनुदान धनराशि ट्रांसपोर्ट वाहनों कैब, वैन आदि के क्रय करने पर व्यय की जा सकती है। योजना में पोल्ट्री, मत्स्य पालन व डेयरी ईकाईयों को भी शामिल किया गया है। स्वरोजगार के लिए निजी उद्यम स्थापित करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह स्वर्णिम योजना है। इसका लाभ पाने के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने स्वरोजगार में रुचि रखने वाली महिला व पुरुष उद्यमियों को लाभ उठाकर निजी उद्यम स्थापित करने का आह्वान किया है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कारागार में बंदियों के सोने के लिए बनेंगे स्लैब

संबंधित समाचार