बहराइच: 106 लीटर कच्ची शराब के साथ चार गिरफ्तार, तीन तहसील क्षेत्रों में चला अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। आबकारी विभाग की ओर से मंगलवार को जिले के तीन तहसील क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया। टीम ने 106 लीटर शराब के साथ चार लोगों को जेल भेज दिया है। जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि मंगलवार को जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान …

बहराइच। आबकारी विभाग की ओर से मंगलवार को जिले के तीन तहसील क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया। टीम ने 106 लीटर शराब के साथ चार लोगों को जेल भेज दिया है।

जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि मंगलवार को जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महसी, मोती पुर और कैसरगंज के आबकारी निरीक्षक ने पुलिस के साथ छापा मारा। उन्होंने बताया कि कोतवाली देहात, हरदी, मोतीपुर, मुर्तिहा, जरवल रोड थाना क्षेत्र में 106 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

जबकि शराब बनाने के लिए 200 किलो लहन बरामद हुआ। शराब और लहन को नष्ट करा दिया गया है। जबकि चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सभी विरुद्ध थानों में सात मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पढ़ें-उन्नाव: ‘यूपी में का बा’ वाली नेहा राठौर बनीं यूपी की बहू, कवि धर्मराज ने कविता से कसा तंज

संबंधित समाचार