मुरादाबाद : पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी गोतस्कर मोहसिन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद (अगवानपुर),अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मंगलार तड़के 20 हजार रुपए के इनामी गोतस्कर मोहसिन को गिरफ्तार। इस दौरान पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से चार से पांच राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान गो तस्कर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि मौके से दूसरा गो …

मुरादाबाद (अगवानपुर),अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मंगलार तड़के 20 हजार रुपए के इनामी गोतस्कर मोहसिन को गिरफ्तार। इस दौरान पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से चार से पांच राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान गो तस्कर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि मौके से दूसरा गो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। सूचना मिलने एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी के साथ अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद घायल गो तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब चार बजे आशियाना चौकी प्रभारी सौरभ त्यागी के साथ ही अगवानपुर चौकी प्रभारी मृदुल कुमार अपने-अपने क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली के गोतस्कर मोहसिन निवासी अगवानपुर अपने एक साथी के साथ ही चोरी-छिपे गोवंशीय पशु की चोरी करने जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने अगवानपुर बाईपास के पास उन्हें घेरकर पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस टीम को देखते हुए मोहसिन ने फायरिंग कर दी।

इस दौरान जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने फायर किए। फायरिंग के दौरान मोहसिन के दाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। गोली लगते ही उसका साथी मौके से अंधेरे फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने घायल गो तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ में घायल मोहसिन 20 हजार रुपए का इनामी बदमाश है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कारागार में बंदियों के सोने के लिए बनेंगे स्लैब

संबंधित समाचार