मुरादाबाद: एक तरफ अतिक्रमण हटाने का ऐलान, दूसरी तरफ सजा मंगल बाजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। एक तरफ जहां एक हफ्ते से नगर निगम की टीम दलबल के साथ टाउनहाल क्षेत्र में लगने वाले मंगल के बाजार को बंद करने की चेतावनी देकर अब बाजार न लगने का दावा ठोंक रही है, वहीं दूसरी ओर फड़ लगाने वाले दुकान सजाकर बैठ अपनी कारोबार करने में जुटे हुए हैं। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। एक तरफ जहां एक हफ्ते से नगर निगम की टीम दलबल के साथ टाउनहाल क्षेत्र में लगने वाले मंगल के बाजार को बंद करने की चेतावनी देकर अब बाजार न लगने का दावा ठोंक रही है, वहीं दूसरी ओर फड़ लगाने वाले दुकान सजाकर बैठ अपनी कारोबार करने में जुटे हुए हैं।

टाउनहॉल क्षेत्र में फुटपाथ पर लगी दुकान

टाउनहाल क्षेत्र में मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार को सौंदर्यीकरण कार्य के चलते शिफ्ट कर कुक्कुट शाला वाले रोड पर वेंडिंग जोन में लगाने का ऐलान नगर निगम के अधिकारियों ने किया। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने स्वयं जाकर इस क्षेत्र में अब दुकान न लगाने की चेतावनी देते हुए फड़ लगाने वालों को हटवाया था। पिछले मंगलवार के अलावा इस मंगलवार को भी नगर निगम की टीम का दावा है कि टाउनहॉल पर मंगल बाजार बंद है।

आज मंगलवार को भी नगर निगम के कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने प्रवर्तन दल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर दुकान न लगने की चेतावनी दी। लेकिन टीम के जाते ही टाउनहॉल क्षेत्र में फड़ लगाकर फुटपाथ घेरकर दुकानदारों ने कारोबार शुरू कर दिया। हालांकि निगम के अधिकारी दुकान न लगने का दावा करते फिर रहे हैं।

कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार और राजस्व निरीक्षक उमेश कुमार तोमर का कहना है कि सुबह से लेकर दोपहर तक क्षेत्र में भ्रमण कर दुकान न लगने की चेतावनी देते हुए बाजार नहीं लगने दिया है। यदि टीम के आने के बाद ऐसा हुआ है तो फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को हटवाने के लिए फिर टीम भेज रहे हैं। नगर निगम की भ्रमण कर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देने वाली टीम में राजस्व निरीक्षक पुष्पेंद्र मौर्य आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:- टीचर्स फोरम की मांग : डीयू के कुलपति प्रोफेसर काले कमेटी की रिपोर्ट लागू करवाएं

संबंधित समाचार