लखनऊ: घरेलू कलह में अधेड़ ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ : ठाकुरगंज थानाक्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब एक अधेड़ ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ को हिरासत में लिया है। जिसके बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्यारोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी …

लखनऊ : ठाकुरगंज थानाक्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब एक अधेड़ ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ को हिरासत में लिया है। जिसके बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्यारोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।

ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के गोविंदपुरम निवासी अशोक कुमार चौरसिया पत्नी पुष्पा (60) और तीन बच्चों के साथ रहते थे। वह बिल्डिंग मैटेरियल की सप्लाई करते थे। मंगलवार शाम की बात को लेकर पत्नी पुष्पा से उनका झगड़ा हो गया। हालांकि, बताया जा रहा है कि शराब पीने को लेकर दंपती का झगड़ा हुआ था। दंपती के बीच विवाद इतना बढ़ा कि अशोक कुमार ने अपनी लाइसेंसी दो नाली बंदूक से पत्नी की हत्या कर दी।

घर में अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग एकत्र हो गए। पड़ोसियों ने कमरे में जाकर देखा तो फर्श पर पुष्पा लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। जानकारी होने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने महिला को ट्रामा सेंटर में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम में भेजवाया। जिसके बाद अधेड़ को हिरासत में पुलिस थाने पहुंची। इस सम्बन्ध में ठाकुरगंज थाना प्रभारी हरिशंकर चंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टिया में मामला घरेलू विवाद का सामाने आया है। पुलिस हत्यारोपी से पूछताछ कर रही है। इस घटना में एक बात सामने आ रही थी कि नशे की हालत में युवक ने पत्नी की हत्या की है। इसको पुलिस ने इंकार किया है।

वहीं पड़ोसियों का कहना है कि अशोक के घर की माली हालत ठीक नहीं थी। जिस वजह दंपती के बीच अक्सर झगड़ा होता था। थाना प्रभारी ने बताया कि अशोक पहले वकालत करते थे लेकिन वकालत छोड़ने के बाद वह बिल्डिंग मैटेरियल की सप्लाई करने लगा था। फिलहाल पुलिस ने हत्यारोपी के पास लाइंसेसी बंदूक बरामद की है।

यह भी पढ़ें-लखनऊ : सिपाही ने पत्नी की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव, मुकदमा दर्ज

http://पत्नी की हत्या

संबंधित समाचार