अमेठी: पैसे के लेने-देन को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर की फायरिंग, गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन में लगाई आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगदीशपुर/अमेठी। पैसे के लेन-देन को लेकर दूसरे पक्ष का पीछा करके एक पक्ष के लोग गांव के निकट लाइसेंसी व अवैध असलहे से फायर झोंक दिया। दूसरे पक्ष के लोग भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन जारी की है। कोतवाली क्षेत्र के …

जगदीशपुर/अमेठी। पैसे के लेन-देन को लेकर दूसरे पक्ष का पीछा करके एक पक्ष के लोग गांव के निकट लाइसेंसी व अवैध असलहे से फायर झोंक दिया। दूसरे पक्ष के लोग भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन जारी की है। कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ियावा गांव निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपने तीन अन्य साथी सुभम तिवारी, सुमित यादव व सूरज के साथ चार पहिया वाहन से हारीमऊ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में पैसा जमा करने गया था।

वापस आते समय दो चार पहिया वाहन सवार लोगों ने उसका पीछा किया। घटना का अंदेशा होने पर हम लोग अपने गांव वालों को सूचना दी। गांव के पास पहुंचने पर पीछा कर रहे लोगों ने फायर झोंक दिया। जिससे हम व हमारे साथियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने हमलावरों का पीछा किया।

जल्दबाजी में वे लोग एक चार पहिया वाहन छोड़कर फायर करते हुए भाग निकले। जिसके चलते गांव वालों ने छोडी गई चार पहिया वाहन को आग के हवाले कर गुस्सा शांत किया। मामले की जानकारी होने पर इंचार्ज कोतवाल राहुल कुमार मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया। इस संबंध में उन्होंने बताया कि एक पक्ष कि तहरीर पर जान से मारने के प्रयास सहित अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश जा रही है।

यह भी पढ़ें:-कन्नौज: विवाद के झोका फायर, इलाज के दौरान मौत, मृतक के ऊपर दर्ज हैं 21 मुकदमे

संबंधित समाचार