आजमगढ़ : उपचुनाव में हार के बाद सामने आये गुड्डू जमाली, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर किया यह बड़ा दावा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़, अमृत विचार। हाल ही में संपन्न हुए आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी के शाह आलम उर्फ़ गुड्डू जमाली को शिकस्त का सामना करना पड़ा था। हार के बाद मंगलवार को वो पहली बार मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं जनता का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे इतना बड़ा …

आजमगढ़, अमृत विचार। हाल ही में संपन्न हुए आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी के शाह आलम उर्फ़ गुड्डू जमाली को शिकस्त का सामना करना पड़ा था। हार के बाद मंगलवार को वो पहली बार मीडिया से रूबरू हुए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं जनता का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे इतना बड़ा जन समर्थन दिया। वहीं दूसरी ओर शाह आलम ने कहा कि सपा के लोग झूठे और फरेबी हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने एक मुस्लिम को हराने के लिए अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा था।

गुड्डू जमाली ने कहा कि जिस तरह से बलरामपुर में बसपा ने प्रत्याशी नहीं दिया, वह चाहते तो आजमगढ़ में भी प्रत्याशी नहीं देते। लेकिन मुझे इसका कोई अफसोस नहीं। उन्होंने कहा कि मैं 2024 में इससे भी मजबूत ताकत के साथ चुनाव लड़ूंगा और जीतूंगा।

सपा द्वारा प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाने को लेकर जवाब देते उन्होंने कहा कि नहीं ऐसा कुछ नहीं है। प्रशासन ने किसी प्रकार का कोई पक्षपात नहीं किया है। बता दें कि रामपुर और आजमगढ़ में हुए उपचुनाव में बीएसपी और समाजवादी पार्टी की हार हुई थी। आजमगढ़ से बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ सांसद चुने गए हैं।

यह भी पढ़ें –चरित्र हनन के मामले में मदद न मिलने पर जमाली ने दिया इस्तीफा: बसपा

संबंधित समाचार