अयोध्या: थाने के सामने खड़े ट्रक से भिड़े बाइक सवार, भाई-बहन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को रौनाही थाने के सामने खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई, जिसमें बाइक सवार मौसरे भाई-बहन की मौत हो गई। ट्रक चालक दुर्घटना के बाद से ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। रौनाही थाने के सामने हाईवे पर खड़ी ट्रक में अयोध्या की तरफ से आ रहे तेज …

अयोध्या। अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को रौनाही थाने के सामने खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई, जिसमें बाइक सवार मौसरे भाई-बहन की मौत हो गई। ट्रक चालक दुर्घटना के बाद से ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। रौनाही थाने के सामने हाईवे पर खड़ी ट्रक में अयोध्या की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ट्रक में जा घुसे।

घटना की सूचना पर पहुंची रौनाही पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामले में रौनाही थाना प्रभारी अक्षय कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान चमन सोनकर पुत्र जसकरण उम्र 20 वर्ष मौसेरी बहन कोइलाहा उम्र 18 वर्ष अयोध्या से दर्शन कर घर वापस आ रहे थे।

रोड पर खड़ी ट्रक में अचानक उनकी बाइक घुस गई थी। मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। गौरतलब है कि गत दिनों एसपी ग्रामीण ने थानों को आदेश दिया था कि हाइवे पर बड़े वाहन न खड़े होने पाएं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पुलिस बड़े अधिकारियों का भी आदेश नही मानती है। हाईवे पर वाहन खड़े रहने से आये दिन हादसे हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-जौनपुर: सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार