सड़क पर मारपीट कर रहे दबंग, कागजों में अपराध कम…पढ़ें पूरा मामला
लखनऊ। राजधानी में कमिश्नरेट प्रणाली लगने के बाद पुलिस लगातार अपराध नियंत्रण का दावा कर रही है। इन दावों में कितनी सच्चाई है। यह बात सड़क चल रहे राहगीरों को ही पता है कि वह खुद को कितना सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हाल ही में कुछ घटनाएं उजागर हुई है। जिनमें दबंगों ने पुलिस …
लखनऊ। राजधानी में कमिश्नरेट प्रणाली लगने के बाद पुलिस लगातार अपराध नियंत्रण का दावा कर रही है। इन दावों में कितनी सच्चाई है। यह बात सड़क चल रहे राहगीरों को ही पता है कि वह खुद को कितना सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हाल ही में कुछ घटनाएं उजागर हुई है। जिनमें दबंगों ने पुलिस की मुस्तैदी की परतें खोल दी हैं।
पहली घटना : इंदिरानगर थानाक्षेत्र के मुंशी पुलिया निवासी विनय का किसी बात पर तकरोही निवासी अनुज यादव और प्रिंस यादव से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद अनुज और प्रिंस अपने कई साथियों को कॉल कर बुला लिया था। इसके बाद दबंगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर विनय की पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे लोगों को दबंगों ने धमकाया। इसके बाद विनय की शिकायत पर इंदिरानगर पुलिस ने अनुज, प्रिंस, साजन, सरफराज समेत कई दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दूसरी घटना : अलीगंज थानाक्षेत्र के चौधरी टोलानिवासी शावेज खान ने बताया कि बीते 27 जून को वह अपने घर से सामान लेने गया था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर चौधरी टोला के रहने वाले सैफू गाजी, इमरान, इरफान, ढोलू समेत एक अज्ञात ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं दबंगों ने पीड़ित की आंख पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया वहां से भाग निकले। इस सम्बन्ध में अलीगंज थाना प्रभारी धमेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने हमलावरों को नामजद किया है।
तीसरी घटना : ठाकुरगंज थानाक्षेत्र निवासी पीड़िता के मुताबिक, 21 जून की रात वह अपने देवर के साथ स्कूटी से मेडिकल कॉलेज के सामने नॉनवेज खरीद रही थी। तभी पीड़िता का पति कार लेकर उनके पास पहुंच गया। इसी बीच उसकी कार के पीछे से आए कार सवार दबंगों ने हॉर्न बजाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। विरोध पर दबंग गाली-गलौज करने लगे थे। विवाद बढ़ता देख जब पीडि़त पक्ष थोड़ा आगे बढ़ गया, इस दबंगों ने कार पर ईंट मार दी थी। इसके बाद दंबगों ने महिला को अगवा करने की कोशिश की थी। पति और देवर के विरोध पर दबंग सड़क पर मारपीट करने लगे थे। उनसे बचकर पीड़िता नजदीकी चौकी पर शिकायत करने पहुंची तब दबंग वहां से फरार हो गए थे।
लॉ एंड ऑर्डर बरकरार करने के पुलिस को मिले आदेश
- बीट पुलिसकर्मी को गश्त देने के साथ चौराहों पर निगरानी का आदेश
- पीआरवी में तैनात पुलिसकर्मी गाड़ी का शीशा बंद नहीं बैठ सकते हैं
- थानाक्षेत्र में गश्त कर रही पीआरवी को देनी होती है लोकेशन की जानकारी
- संदिग्धों पर नजर रखने के साथ अराजकतत्वों के जमावाड़े पर निगरानी करना
- ड्यूटी के वक्त पुलिसकर्मियों को मोबाइल चलाने पर प्रतिबंध
- सड़क पर शराबियों की भीड़ को जमा न होने देना
- शराब ठेकों को निर्धारित समय पर बंद करवाना
- सार्वजनिक स्थलों पर व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सिविल कपड़े में पुलिसकर्मियों को तैनात करना
जरा इनकी सुनीं
इस सम्बन्ध में संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने बताया कि राजधानी में लॉ एंड आर्डर को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों के अलावा व्यस्तम चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे मददगार हैं। वहीं संदिग्ध लोगों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ : कैसे करें लॉ एंड आर्डर बरकरार, इन बातों को लेकर विभाग को करना पड़ रहा इंतजार…जानें क्या है वजह
