बहराइच में बोले प्रभारी मंत्री- जलभराव के स्थाई समाधान के लिए नगर पालिका प्रशासन भेजे प्रस्ताव
बहराइच। जिले के प्रभारी और प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि नगर क्षेत्र में जलभराव के स्थाई समाधान के लिए नगर पालिका प्रशासन टुकड़ों में प्रस्ताव भेजे। जिससे समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का बकाया …
बहराइच। जिले के प्रभारी और प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि नगर क्षेत्र में जलभराव के स्थाई समाधान के लिए नगर पालिका प्रशासन टुकड़ों में प्रस्ताव भेजे। जिससे समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कराने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर बैठक हुई।
मुख्यमंत्री द्वारा निर्धारित बिन्दुओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मंत्री श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय अनिल राजभर की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि आकांक्षात्मक जनपद में अच्छा कार्य हो रहा है। मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर मिलने वाले पुरस्कार तथा विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों में ऊॅची रैंक इस बात का प्रमाण है कि जनपद में तैनात अधिकारी जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के कुशल नेतृत्व में अपने दायित्वों का निर्वहन भली प्रकार से कर रहे हैं।
बाढ़ से निपटने तथा बाढ़ के दौरान राहत व बचाव कार्यों को संचालित करने के कार्य को पूरी गम्भीरता के साथ लेने के निर्देश दिए। चिलवरिया चीनी मिल में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के सम्बन्ध में मंत्री राजभर ने कहा कि इस सम्बन्ध में वह मुख्यमंत्री व सम्बन्धित मंत्री से वार्ता करेंगे। नगर क्षेत्र की जल भराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए उन्होंने ईओ नगर पालिका परिषद, बहराइच को निर्देश दिया कि छोटे-छोटे पैकेज में प्रस्ताव तैयार करें ताकि स्वीकृति एवं बजट आवंटन में आसानी हो। बैठक में बताया गया कि लखनऊ रोड के बाईपास का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
इस सम्बन्ध में अधि.अभि. लो.नि.वि. को निर्देश दिये गये कि भेजे गये प्रस्ताव के सम्बन्ध में डीएम की ओर पत्र भिजवाया जाये और उसकी प्रति उन्हें भी उपलब्ध करायी जाय। बैठक के दौरान विधायक नानपारा राम निवास वर्मा द्वारा सम्पर्क मार्ग तथा पेयजल योजना के सम्बन्ध में सुझाव दिया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचाकांकों में जनपद द्वारा अर्जित की गयी उल्लेखनीय उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया गया।
डीएम ने बताया कि कायाकल्प योजना अन्तर्गत जिले में स्वास्थ्य उपकेन्द्रों को अपग्रेड करने से संस्थागत प्रसव में काफी सुधार हुआ है। डीएम ने बताया कि कृषि सेक्टर में भी बहुत अच्छा किया जा रहा है। औमेटो योजना के तहत जिले के कृषकों को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया गया है। बैठक के दौरान अन्य बिन्दुओं की भी समीक्षा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने जनपद की कानून एवं शान्ति व्यवस्था के बारे में विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर जिलाधिकारी मनोज सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: ग्रामीणों को जलभराव से मिलेगी आजादी, सोखता गड्ढा के निर्माण का हुआ शुभारंभ
