बिजनौर: बिजली की चपेट में आकर किशोर की मौत व छोटा भाई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। मंडावली थाना क्षेत्र के प्रेमपुरी में नाना के घर छुट्टियां बिताने आए बच्चों पर मंगलवार को जंगल में बिजली गिर गई। इससे किशोर मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई घायल हो गया। हालांकि बिना कार्रवाई के ही परिजन शव को घर लेकर चले गए। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे नहटौर के …

बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। मंडावली थाना क्षेत्र के प्रेमपुरी में नाना के घर छुट्टियां बिताने आए बच्चों पर मंगलवार को जंगल में बिजली गिर गई। इससे किशोर मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई घायल हो गया। हालांकि बिना कार्रवाई के ही परिजन शव को घर लेकर चले गए।

मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे नहटौर के गांव नौरंगपुर निवासी भूदेव अपने बच्चों को लेकर नाना प्रकाश सिंह के मंडावली क्षेत्र के प्रेमपुरी स्थित खेत में पहुंचा था। तभी बारिश होने लगी तो वह अपने तीनों बच्चे आदित्य (15), आवेश (नौ) और प्रिंस (छह) को लेकर खेत में झोपड़ी में पहुंच गया। उसी दौरान झोपड़ी में बैठे आदित्य के ऊपर बिजली गिर गई, इसमें आवेश भी घायल हो गया।

बिजली गिरने के बाद पिता भूदेव सिंह आदित्य को लेकर गांव की ओर दौड़ा। लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर नहटौर क्षेत्र के गांव नारंगपुर से परिजन भी आ गए, जो बिना कानूनी कार्रवाई के लिए किशोर के शव को लेकर अपने गांव चले गए। थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ का कहना है कि थाने में बिजली गिरने की परिजनों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है। कुछ लोगों की ओर से जानकारी मिल रही है। पीड़ित के आने पर वैधानिक रूप से कार्रवाई की जाएगी ।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: स्योहारा थानाध्यक्ष, दो दरोगा और चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

संबंधित समाचार