उद्योगपति विकास के लिए विश्वविद्यालयों से जुड़ें: राज्यपाल
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि उद्योगपति विकास करने के लिए विश्वविद्यालयों से जुड़ें। उन्होंने कहा कि युवाओं का उद्योगों से जुड़ाव देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत करेगा। राज्यपाल मंगलवार को एसोसिएटेड चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) की ओर से आयोजित दो दिवसीय ट्रांसफार्मिंग एमएसएमई कॉम्पेटिटिव सम्मेलन के समापन समारोह …
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि उद्योगपति विकास करने के लिए विश्वविद्यालयों से जुड़ें। उन्होंने कहा कि युवाओं का उद्योगों से जुड़ाव देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत करेगा। राज्यपाल मंगलवार को एसोसिएटेड चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) की ओर से आयोजित दो दिवसीय ट्रांसफार्मिंग एमएसएमई कॉम्पेटिटिव सम्मेलन के समापन समारोह को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि उद्योग विश्वविद्यालयों में रिसर्च के विषय उपलब्ध करा सकते हैं। प्रदेश के उद्योगों की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाने पर जोर देते हुए राज्यपाल ने एसौचेम के सदस्यों से अपील की कि वे हर विश्वविद्यालय में उस जनपद, उस क्षेत्र के उत्पादों व उत्पादन के बारे में जानकारी दें। एक विश्वविद्यालय में केवल उस क्षेत्र के ही नहीं बल्कि दूर के क्षेत्रों के विद्यार्थी भी आते हैं।
इस प्रकार क्षेत्रीय उत्पादों की विशेषताओं की जानकारी व उपयोगिता स्वतः दूर तक पहुंचेगी। समारोह में राज्यपाल जी ने ‘डायरिया नेट जीरो बुलेटिन’ को लांच किया। इस अवसर पर एसोचैम अध्यक्ष व नेशनल एजूकेशन काउंसिल कुंवर शेखर विजेन्द्र ने कहा कि शैक्षिक संस्थाएं उद्योग के लिए अनुसंधान का विकास करें तो एमएसएमई विदेशों में भी अपना नाम कर सकेंगी।
यह भी पढ़ें:-यूपी में विकास की भव्य इमारत तैयार करेगी योगी सरकार: आनंदीबेन पटेल
